नहाते समय गंगा में डूब जाने से युवक की मौत

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 18 जुलाई। नहाते समय गंगा में डूब जाने से युवक संजू की मौत हो जाने से परिवार में मातम छा गया। संजू जनपद इटावा थाना सैफई के ग्राम हरदोई निवासी रमेश संखवार का 40 वर्षीय पुत्र था। संजू आज अपने पिता एवं सैफई निवासी बुआ के बेटे करन सिंह के साथ टेंपो से गंगा नहाने कमालगंज के श्रृंगी रामपुर घाट पर गया था। सैफई निवासी ड्राइवर जुवैर खान टेंपो के साथ मंदिर के पास खड़ा था। नहाते समय संजू गंगा की गहराई में चला गया और गंगा में डूबने लगा। यह देखकर रमेश एवं करन सिंह ने शोर मचाया, देखते देखते ही संजू गंगा में डूब गया। घाट पर मौजूद ग्रामीणों ने काफी प्रयास करके संजू को बाहर निकाला।

रमेश गंभीर अवस्था में बेटे संजू को टेंपो से लेकर कमालगंज सीएससी पहुंचे। डॉ विकास पटेल ने संजू को मृत घोषित कर दिया, सूचना मिलने पर थाने से दरोगा महेंद्र सिंह एवं खुदागंज चौकी पुलिस अस्पताल पहुंची। रमेश ने मीडिया को बताया कि मैं तथा मेरा भांजा नहाने के लिए कपड़े उतार रहे थे तभी संजू कपड़े उतार कर गंगा में कूद गया था। उन्होंने बताया कि संजू की पत्नी की मौत हो चुकी है उसके कोई संतान नहीं है।

error: Content is protected !!