मंत्री बोले: खाद का अपार भंडार: रोस्टर से विद्युत आपूर्ति की हिदायत

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 17 जुलाई। सूबे के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने आज यहां कहा है कि जिले में खाद की कोई कमी नहीं है भरपूर स्टॉक है खाद रखने की जगह नहीं है। श्री सिंह ने आज शाम कलेक्ट्रेट में मीडिया से वार्ता के दौरान बताया की खाद की कमी की खबरों की समीक्षा के दौरान यह तथ्य प्रकाश में आए हैं। उन्होंने बड़े किसानों को सलाह दी की वह रवी की फसल की बुवाई के लिए अभी से खाद का पर्याप्त स्टाक कर लें ताकि उन्हें उस समय कोई परेशानी ना हो। श्री सिंह ने बताया कि आवास एवं पेंशन योजना आदि योजनाओं में बिचौलियों की भूमिका खत्म कर दी गई है लाभार्थियों को खाते में धनराशि दी जा रही है। गंगा में नाले के पानी के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि प्रदूषण मानक का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने बताया कि आज ही बैठक में विद्युत अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए गए हैं कि जिला तहसील एवं ग्रामीण स्तर पर उपभोक्ताओं को रोस्टर के हिसाब से विद्युत मिलनी चाहिए। डीएम औचक निरीक्षण का देखेंगे की विद्युत आपूर्ति में कहीं फर्जी वाडा तो नहीं किया जा रहा है। उन्होंने डीएम को निर्देश दिया कि किसान बीमा योजना की धांधली के मामले में जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्यवाही करके वंचित ग्रामीणों को लाभ दिलाया जाए। सपा के पूर्व सांसद चंद्रभूषण सिंह उर्फ मोनू बाबू के आवास पर जाने के संबंध में बताया कि आमंत्रित किए जाने पर सांसद के साथ वहां गये थे। परिवार की तरह बातचीत हुई है इसके राजनीतिक मायने नहीं निकले जाने चाहिए। पर्यटन मंत्री ने मीडिया कर्मियों को जिले के प्रमुख मंदिरों की वीडियो फिल्म दिखवाई। भाजपा नेता शरद श्रीवास्तव एवं छात्र नेता एक राठौर ने मंत्री से भेंट कर समस्याएं बताईं।

error: Content is protected !!