साध समाज चैरिटेबल ट्रस्ट का निःशुल्क नेत्र शिविर 19 को

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 17 जुलाई। साध समाज चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से 19 जुलाई को निःशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया गया है। साध समाज चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रमुख ट्रस्टी राकेश साध आदि ने आज दोपहर नगर के मोहल्ला साहबगंज हरचंद राय कोतवाली रोड स्थित साध चैरिटेबल क्लिनिक में मीडिया के साथ वार्ता की। उन्होंने बताया कि साध चैरिटेबल क्लिनिक में 19 जुलाई को प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक निःशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया गया है। शिविर में डॉ प्रदीप कुमार टोपो एवं उनकी टीम विशेष सहयोग करेगी। उन्होंने बताया कि शिविर में निशुल्क मरीजों की आंखों का चेकअप किया किया जाएगा।

मरीज को निःशुल्क चश्मा दिया जाएगा मरीज के निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन डॉक्टर टोपो के अस्पताल में किये जाएंगे, मरीज आधार कार्ड की फोटो अवश्य लाएं। ट्रस्टी राकेश साध ने बताया की क्लीनिक में जल्द ही एक्स-रे की सुविधा उपलब्ध होगी। अस्पताल की औपचारिकताएं पूरी हो जाने के बाद अल्ट्रासाउंड एवं डायलिसिस भी किए जाएंगे। साध समाज चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से भरपूर प्रयास किया जाएगा कि मरीज का कम से कम खर्चे में बेहतर ढंग से इलाज किया जा सके। ट्रस्टी राकेश साध ने दिवंगत डॉ रजनी सरीन के सहयोग की चर्चा करते हुए बताया कि उनके ही सुझाव पर निःशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया गया है। डॉक्टर सरीन के शोक में 2 मिनट का मौन धारण किया गया। बैठक में सेटलर चमकेश साध,ट्रस्टी राजीव साध, दिनेश साध, मनोज साध,
प्रवेंद्र साध,विजित साध, नरेश साध के अलावा प्रमुख सहयोगी अमर साध एवं उदय कश्यप मौजूद रहे।

error: Content is protected !!