पुत्रों सहित होटल मालिक मुन्ना गुप्ता गिरफ्तार: पारिवारिक कलह में मारपीट

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 18 जुलाई। पारिवारिक कलह में मारपीट करने वाले होटल मालिक मुन्ना गुप्ता पत्रकार व उनके दोनों पुत्रों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जाता है कि आज शाम रेलवे रोड स्थित आनंद होटल के मालिक आनंद प्रकाश उर्फ मुन्ना गुप्ता का किसी बात को लेकर पुत्र विशनू गुप्ता एवं नारायन गुप्ता से विवाद हुआ, इसी दौरान आपस में मारपीट हुई। विशनू गुप्ता एवं नारायन गुप्ता परिवार की महिलाओं के साथ कोतवाली गए। कोतवाली प्रभारी को कार्रवाई करने के लिए शिकायती पत्र दिया।

कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र गहलोत ने एफबीडी न्यूज़ को बताया कि होटल मालिक मुन्ना गुप्ता को कोतवाली बुलाकर पूंछताछ की गई मुन्ना गुप्ता को समझकर जाने दिया गया। उन्होंने घर जाकर परिजनों के साथ मारपीट कर धमकाया। मुन्ना गुप्ता व उनके दोनों बेटों को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। मारपीट में मुन्ना गुप्ता के एक बेटे को चोट लगी है शिकायती पत्र पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।

error: Content is protected !!