फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज) 19 जुलाई। नगर में आज साध समाज चेरिटेबल ट्रस्ट के आई कैम्प में मुफ्त में इलाज होने से मरीज खुश हो गए। नगर की कोतवाली साहबगंज चौराहा रोड पर साध समाज चेरिटेबल ट्रस्ट उद्घाटन के शुभ अवसर पर आई कैम्प का आयोजन किया गया। सुबह 10 बजे से कैम्प में मरीजों के आने का सिलसिला लगातार जारी रहा। कैम्प में आने वाले मरीजों की संख्या अधिक होने के कारण व्यवस्था को संभालने के लिए साध समाज दिल्ली से आए हुए अतिथियों ने भी अपनी सेवाएं प्रदान जिसमें डॉ मनीष त्रिपाठी एवं उनकी टीम ने मरीज की आंखों का परीक्षण किया। की। प्रमुख ट्रस्टी राकेश साध ने जानकारी देते हुए बताया कि साध समाज का इस चेरिटेबल क्लिनिक को खोलने का उद्देश्य एक मात्र गरीब और असहायों की ज़्यादा से ज्यादा मदद का है।
आज आई कैम्प में 392 रजिस्ट्रेशन हुए जिसमें 52 मरीजों को मोतियाबिंद के ऑप्रेशन के लिए चिन्हित किया गया। अन्य मरीजों को निःशुल्क आई ड्रॉप, दवाइयां व चश्मे दिये गए। मोतियाबिंद वाले मरीजों का निःशुल्क आपरेशन डॉ प्रदीप कुमार टोपो के आवास विकास अस्पताल में किया जायेगा। साध चेरिटेबल क्लिनिक का उदघाटन एक उत्सव के रूप में मनाया गया। ऐसी आशा जाहिर की गई कि भविष्य में मानवतावादी यह कार्य प्रेरणादाई कार्य के रूप में जाना जायेगा। इस पावन अवसर पर दिल्ली, सूरत, मुम्बई व फर्रुखाबाद के साध समाज के सदस्यों ने मौजूद रहकर अपनी सेवाएं दी।

