फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 19 जुलाई। पत्नी सहित पिटाई से गुस्साए पत्रकार ने दबंग बेटे कृष्णा को कोतवाली में बंद करा दिया। कृष्णा नगर के मोहल्ला इस्माईलगंज सानी निवासी पत्रकार उपकार मणी का बिगडैल बेटा है। कृष्णा ने बीते दिन पत्नी की पिटाई कर दी थी। पुलिस ने इसी मामले में बीते दिन कृष्णा का शांति भंग करने के आरोप में चालान कर दिया था अदालत से जमानत होने पर कृष्णा रिया हो गया। दबंग कृष्णा ने बीती रात पिता उपकार मणि एवं मां की पिटाई की। पिटाई से उपकार मणि की कपड़े फट गए लहूलुहान पत्रकार उपकार मणी पत्नी व बहू के साथ आज सुबह ही शिकायत करने कोतवाली पहुंचे।
यह जानकारी मिलने पर कृष्णा भी कोतवाली पहुंच गया पुलिस से शिकायत करने के कारण उसने हंगामा मचाया पुलिस की मौजूदगी में पत्नी की पिटाई कर दी। परेशान हो जाने पर पत्रकार उपकार मणि ने कोतवाली प्रभारी से बेटे को बंद कर उसकी अत्याचारों से मुक्ति दिलाए जाने की फरियाद की। पुलिस ने मजबूरन आज शाम पुनः कृष्णा को शांति भंग करने के आरोप में चालान कर दिया। कृष्ण के चालान के समय उपकार मणि कोतवाली में मौजूद रहे। बताया गया जमानत न करने के कारण कृष्णा को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया। कोतवाली प्रभारी धर्मेद्र गहलोत ने एफबीडी न्यूज को बताया कि कृष्णा ने मंदिर में प्रेम विवाह किया है। उसने नशे में बीती रात मां-बाप की पिटाई की। उन्होंने बताया कि उप निरीक्षक ज्ञान प्रकाश पांडे को रेलवे रोड चौकी इंचार्ज की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
कार्यवाहक रेलवे रोड चौकी इंचार्ज ज्ञान प्रकाश पांडे ने एफबीडी न्यूज़ को बताया कि कृष्णा ने आज दिन में कोतवाली में अपनी पत्नी के कई थप्पड़ मारे यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है।सिटी मजिस्टेट ने आज शाम होटल मालिक मुन्ना गुप्ता व उनके दोनों पुत्रों को जमानत पर रिहा कर दिया।

