फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 17 जुलाई। घरेलू कलह के कारण श्रीमती भगवान देवी राजपूत ने तमंचे से गोली मारकर घायल कर लिया, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। कोतवाली कायमगंज के ग्राम पचरौली महादेवपुर निवासी रणवीर की 40 वर्षीय पत्नी भगवान देवी का घर में परिजनों से काफी विवाद हुआ। गुस्साई भगवान देवी अपने मक्के के खेत पर पहुंची वहां उसने तमंचे से कंधे के पास हाथ में गोली मार ली। पड़ोसी गांव हज्जू नगला निवासी इंद्रजीत राजपूत ने घायल महिला को सीएचसी कायमगंज में भर्ती कराया। घायल महिला को लोहिया अस्पताल के लिए रेफर किया गया इंद्रजीत महिला के साथ गया। बताया गया कि भगवान देवी 7 बच्चों की मां हैं उसकी गतिविधियों के कारण परिजन काफी नाराज हैं।
इसी लिए परिजन घायल भगवान देवी की मदद में न तो खेत पहुंचे और न ही अस्पताल देखने गए। मुंह वाले नाती इंद्रजीत ने मीडिया को बताया कि वह घटना के समय खेत में मौजूद था उसी समय महिला ने तमंचे से गोली मार ली है। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार शुक्ला ने मीडिया को बताया की महिला के द्वारा गोली मारने में प्रयोग किए गए तमंचे को कब्जे में लिया गया है मामले की गहराई से जांच पड़ताल की जा रही है।

