फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 7 जून। आज सेंट्रल जेल चौराहे पर लोक माता अहिल्याबाई होल्कर की मूर्ति का अनावरण किया गया। मूर्ति का अनावरण केंद्र सरकार के राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल ने किया। इस दौरान सांसद मुकेश राजपूत, विधायक सुशील शाक्य, नागेंद्र सिंह राठौर, डा सुरभि, पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार, पूर्व एमएलसी मनोज अग्रवाल आदि नेता मौजूद रहे। सातनपुर मंडी में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल ने कहा कि फर्रुखाबाद में आगरा से ज्यादा पाल समाज की संख्या है उन्होंने जोरदारी से कहा कि समाज के लोगों को लोकसभा, राज्यसभा, विधान सभा, विधान परिषद, जिला पंचायत अध्यक्ष, ब्लाक प्रमुख प्रमुख, प्रधान आदि पदों पर भागीदारी हासिल करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह पाल बघेल धनगर समाज आज भी जिसके साथ जुड जाता है वहां समाज का एक साथ वोट जाता है।
पाल समाज जिसको चाहे उसको सत्ता में लाता है और उसे सत्ता से बाहर करने की ताकत है। कार्यक्रम आयोजक कुलदीप पाल द्वारा अपनी टीम के साथ सभी मुख्य अतिथियों व अन्य अतिथियों का स्वागत किया। आयोजक कुलदीप पाल ने जिले में एक धर्मशाला, एक डिग्री कॉलेज का नाम मातेश्वरी के नाम और सेंट्रल जेल चौराहे का नाम पुण्य श्लोक लोक माता अहिल्याबाई होलकर के नाम से किया जाने की मांग की।
