फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 7 जून। आज हिंदू रक्षा दल फर्रुखाबाद की जिला कार्यकारिणी का विस्तार कर नियुक्ति पत्र सौंपे गए। नवीन दायित्वों की घोषणा सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार, हिंदू एकता और संगठन की मजबूती के लिए हिंदू रक्षा दल की महत्वपूर्ण समीक्षा स्टेट बैंक वाली गली के अग्रवाल धर्मशाला में हुई। बैठक प्रांतीय अध्यक्ष सनी गुप्ता, प्रांतीय मंत्री अंकुर गुप्ता, जिला अध्यक्ष शिवम गुप्ता, कार्यकारी जिलाध्यक्ष आनंद प्रकाश गुप्ता के संयोजन में हुई। बैठक में सर्वसम्मति से संगठन का विस्तार करते हुए सभी जिला पदाधिकारियों को नए दायित्व और नियुक्ति पत्र सौंपे गए हैं।

162 नवीन नियुक्तियाँ की गई, ताकि जमीनी स्तर पर हिंदू समाज को और अधिक संगठित किया जा सके। नवनियुक्त पदाधिकारियों का सभी ने स्वागत किया एवं पत्रकार बन्धुओं का भी सम्मानित किया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि सभी कार्यकर्ता पूर्ण समर्पण के साथ संगठन की नीतियों और सनातन मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाएं। इस अवसर पर
सनी गुप्ता प्रांत अध्यक्ष, अंकुर गुप्ता प्रांत मंत्री, शिवम गुप्ता जिला अध्यक्ष, आनंद प्रकाश गुप्ता जिला कार्यकारी अध्यक्ष,डॉ सचिन दुबे जिला महामंत्री, गौतम कुमार जिला महामंत्री, श्यामसुंदर गुप्ता जिला प्रभारी,पवन वर्मा जिला मंत्री, मयंक अग्रवाल जिला उपाध्यक्ष,
दीपक राठौड़ विधानसभा अध्यक्ष, उमाशंकर गुप्ता, नितिन गुप्ता ,अनूप सक्सेना, ऋषभ शुक्ला, ऋषभ गुप्ता, शिवम राजपूत, कुलदीप गुप्ता, पीयूष दुबे, अमित कुशवाहा आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।
