रेलवे स्टेशन पर पकड़े गए 3 अवैध वेंडर

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 10 जून। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य प्रबंधक संजीव शर्मा के द्वारा फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन पर चलाए गए अभियान के दौरान 3 अवैध वेंडर पकड़े गए। अभियान में रेलवे सुरक्षा बल के प्रभारी निरीक्षक ओपी मीना, उपनिरीक्षक अंकुश कुमार, स्टेशन अधीक्षक, मनोज कुमार सिंह एवं फतेहगढ़ के सीटी आई मनोज कुमार शामिल रहे। स्टेशन पर गाड़ी संख्या 15040 11.2 बजे प्लेटफार्म संख्या एक पर पहुंची। इसी दौरान स्टेशन पर खाद्य पेय सामग्री बेचने वाले वेंडरों को चेक किया गया तो 3 वेंडरो के पास कोई कागजात नहीं पाए गए।

तब स्टेशन पर खाद्य पेय सामग्री बेचने हेतु अनाधिकृत पाकर रेल अधिनियम की धारा 144 के अंतर्गत कार्रवाई करने के लिए उनको हिरासत में लेकर खाद्य सामग्री को जप्त किया गया। गोविन्द पुत्र सुरेन्द्र निवासी-कुईया बूट थाना मऊदरवाजा उम्र-24 वर्ष के पास 15 समोसा, अनुज पुत्र शिवपाल निवासी-किशनी हर्राजपुर थाना किशनी जिला मैनपुरी उम्र 36 वर्ष के पास 12 समोसा तथा दीपू पुत्र जयवीर सिंह निवासी पालान थाना रिठौली जिला इटावा उम्र-23 वर्ष के पास 9 समोसा समोसा बारामद हुए। निरीक्षण के दौरान बालाजी प्रबंधक श्री शर्मा ने खाद्य सामग्री बेचने वाली कैंटीनों का भी निरीक्षण किया।

आरो पानी बेचने वालों फूड ड्रेस पहनने को कहा गया कैंटीन दुकानदार सनी ने बताया की कैंटीन का प्रतिदिन 2000 रुपए किराया है अधिकारी कैंटीन में गैस से समोसा नहीं बनने देते हैं इसलिए समोसे को घर से बनवा कर मंगवाते हैं। निरीक्षण के दौरान माल गोदाम इंचार्ज रवीश कुमार एवं वाणिज्य अधीक्षक वारिज गंगवार मौजूद रहे। मालूम हो कि रेलवे स्टेशन के सभी कैंटीन वाले अवैध वेंडर रखते हैं। रेलवे के अधिकारी खानापूर्ति करने के लिए यदा कदा अभियान चलाते हैं। (मुन्ना गुप्ता की रिपोर्ट)

error: Content is protected !!