सांसद मुकेश बोले: रेलवे का सबसे घटिया निर्माण कर जिले में: चलती रहेगी कालिंदी एक्सप्रेस

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़)11 जून। भाजपा सांसद मुकेश राजपूत ने आज नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि रेलवे का सबसे घटिया निर्माण कार्य जिले में हुआ है। उन्होंने दावा किया कि फर्रुखाबाद से कालिंद्री एक्सप्रेस चलती रहेगी। सांसद श्री राजपूत ने फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन के निर्माणाधीन कार्य के निरीक्षण के दौरान कहा कि अमृत योजना के अंतर्गत रेलवे स्टेशन के निर्माणाधीन कार्य से संबंधित अधिकारियों को उत्तम गुणवत्ता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।श्री राजपूत ने जीआरपी थाने के सामने वृक्षारोपण भी किया। पत्रकारों से वार्ता करते हुए सांसद मुकेश राजपूत ने बताया फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन का कार्य अमृत योजना के तहत कराया जा रहा है यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र की भाजपा सरकार की महत्वपूर्ण योजना है।

मुख्य कार्यों में यात्री सुविधाओं का आधुनिकीकरण जिसमें प्रतीक्षालय,लिफ्ट,एस्केलेटर, मुफ्त वाईफाई सुविधा सम्मिलित है। स्टेशन का कायाकल्प जिसमें सुंदर प्रवेश द्वार चौड़े प्लेटफार्म और दिव्यांग जनों के लिए विशेष सुविधाएं शामिल है। अधिकारियों की जानकारी के मुताबिक यह कार्य मई- जून 2027 तक पूर्ण करने की अवधि तय की गई है, जिसके लिए संबंधित अधिकारियों को जून 2027 से पूर्व ही पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। अच्छी गुणवत्ता के साथ सारे कार्यों को किया जाए जो भी इससे संबंधित अधिकारी स्टेशन के निर्माणाधीन कार्य में अच्छी गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखेगा ऐसे अधिकारियों के खिलाफ उच्च अधिकारियों तक जानकारी देकर विभागीय कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। यह अमृत योजना भारतीय रेलवे के बुनियादी ढांचे में क्रांतिकारी बदलाव ला रही है।

अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत जनपद के स्टेशन के सुंदरीकरण का कार्य भी जल्द से जल्द संपन्न करने के निर्देश दिए गए हैं। सांसद मुकेश राजपूत ने गढ़िया ढिलावल के बीच बने अंडरपास के निर्माण में अच्छी गुणवत्ता का कार्य न होने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने बताया यह अंडरपास पूरे देश का सबसे खराब अंडरपास है जिसमें अच्छी गुणवत्ता का कोई निर्माण नहीं किया गया है। ऐसे अधिकारी जिन्होंने इस निर्माण में अनियमिताएं की है इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों एवं रेल मंत्री तक पहुंचा कर कार्रवाई कराई जाएगी।

श्री राजपूत ने बताया कि दिल्ली के लिए इकलौती कालिंद्री एक्सप्रेस फर्रुखाबाद से चलती रहेगी। अभी तक इस ट्रेन का मेंटिनेंस प्रयागराज में होता था फर्रुखाबाद में मेंटिनेंस लाइन न होने की समस्या होने के कारण कालिंदी एक्सप्रेस को कासगंज की ओर चलाई जाने का प्रयास किया जाएगा, कासगंज में मेंटिनेंस लाइन है। उन्होंने बताया की मथुरा से दिल्ली के लिए सीधी रेलवे लाइन नहीं है रेल मंत्री से बात हुई है कासगंज से अलीगढ़ तक 53 किलोमीटर की नई लाइन बनाई जा सकती है। उन्होंने कालिंदी एक्सप्रेस के न चलने के मामले में रेलवे के आला अधिकारी की ओर इशारा करते हुए कहा कि खाली मूली कौवा नाक ले गया तिल का ताड़ न बनाएं।

अभी तक कानपुर मार्ग पर एलीवेटर का कार्य शुरू नहीं हुआ है, इस संबंध में रेल मंत्री से बात हुई है। मोदी सरकार में जनहित का कोई भी काम बंद नहीं होगा मैं भी इस मामले को लेकर चिंतित हूं। जब एक पत्रकार ने ट्रेन को लेकर जनता के चिंतित होने का सवाल उठाया तो सांसद पत्रकार पर भड़क गए। वार्ता के दौरान मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी मौजूद रहे।
(मुन्ना गुप्ता की रिपोर्ट)

error: Content is protected !!