अग्रवाल दंपति बोले: एक माह में रेलवे रोड जनता को समर्पित: नगर पालिका में मनाया गया जश्न

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 16 जून। नगर पालिका फर्रुखाबाद के तीन स्वर्णिम वर्ष के अवसर पर पालिका सभागार में जश्न मनाया गया। सभासदों को सम्मानित किया गया। नगर पालिका परिसर में शाम 6.30 बजे आयोजित समारोह में नगर पालिकाध्यक्ष श्रीमती वत्सला अग्रवाल एवं अधिशासी अधिकारी रवेद्र कुमार ने सभासदों को सम्मानित किया। ईओ ने सभासदों को फूल माला पहनाई जबकि वत्सला अग्रवाल ने शाल भेंट की,सभासदों को स्मृति चिन्ह भी दिया गया।

सम्मानित होने वाले सभासदों में प्रमुख रूप से अतुल शंकर दुबे, असलम अंसारी, रफी अंसारी, धर्मेंद्र कनौजिया, विश्वनाथ राजपूत, सभासद प्रतिनिधि प्रबल त्रिपाठी एडवोकेट, श्रीमती निर्मला शाक्य, रावेश मिश्रा, शक्ति सिंह कुशवाहा, संजीव बाजपेई, आलोक मिश्रा, मनोनीत सभासद श्याम बाल्मिक, श्रीमती मीरा सिंह, श्रीमती ममता सक्सेना पूर्व सभासद श्याम सुंदर उर्फ लल्ला वर्मा लईक अहमद, अशोक वर्मा, आदेश गुप्ता प्रताप नारायन आदि सभासद शामिल रहे। सभासदों ने फूलमालाओं एवं गुलदस्ता भेंटकर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती वत्सला अग्रवाल एवं पूर्व पालिका अध्यक्ष मनोज अग्रवाल का स्वागत किया। परशुराम वर्मा, रामलड़ैते राजपूत, पुष्पेंद्र राजपूत, पंकज राजपूत एडवोकेट लज्जा राम वर्मा आदि लोगों ने भी अग्रवाल दंपत्ति का स्वागत किया।

श्रीमती वत्सला अग्रवाल एवं मनोज अग्रवाल ने सहयोग करने के लिए सभासदों, पूर्व सभासदों एवं नगर वासियों नगर वासियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि करीब एक माह बाद रेलवे रोड की बेहतर ढंग से बनाई गई सड़क जनता को समर्पित की जाएगी। पूर्व एमएलसी मनोज अग्रवाल ने बताया की नगर क्षेत्र में सम्राट अशोक का स्तंभ रानी अवंती बाई आदि महापुरुषों की प्रतिमाएं लगाई जाएगी। कार्यक्रम का संचालन शरद बाजपेई ने किया।

error: Content is protected !!