जानिए- जश्न के दौरान क्या बोली: पालिकाध्यक्ष श्रीमती वत्सला अग्रवाल

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 17 जून। नगर पालिका परिषद में बीती शाम मनाए गए जश्न के दौरान पालिका अध्यक्ष श्रीमती वात्सल्य अग्रवाल ने अपने कार्यकाल के दौरान किए गए विकास कार्यों का गुणगान करते हुए विस्तृत जानकारी दी है। इस दौरान सैकड़ों नागरिकों ने फूलमालाओं से श्रीमती वत्सला अग्रवाल एवं पूर्व अध्यक्ष मनोज अग्रवाल का जोरदारी से स्वागत किया। श्रीमती वत्सला अग्रवाल ने भाषण की शुरुआत करते हुए कहा कि ईश्वर की असीम अनुकम्पा एवं नगर की जनता जनार्दन के स्नेह आर्शीवाद, सहयोग एवं अटूट विश्वास ने हमारे परिवार को विगत वर्ष 2006 से आज तक निरन्तर सेवा का अवसर प्रदान किया। जिसके लिये नगर की जनता का हार्दिक आभार वन्दन, अभिनन्दन व्यक्त करते है। नगर की जनता द्वारा हमें अपने जनप्रतिनिधि के रूप में निरन्तर चुनकर जो हमारे प्रति विश्वास व प्रेम का परिचय दिया है उसके लिये हम आशाओं व अपेक्षाओं को वास्तविक रूप प्रदान करने हेतु पूर्ण रूप से संकल्पित है।

आज इस प्रांगण में उपस्थित हमारे नगर पालिका परिवार के सदस्यगणों में कुछ ऐसे सदस्यगण है जिन्हें वर्ष 2006 से जनता जनार्दन का निरन्तर सानिध्य / स्नेह प्राप्त होने के कारण हमारे परिवार के मजबूत स्तम्भ के रूप में सुशोभित है उनके अनुभव व नवीन सदस्यगण के सहयोग से हम अपने नगर को आदर्श नगर बनाये जाने के पथ पर अग्रसर है। इसी क्रम में वर्तमान में हमारे नगर पालिका परिवार के इस कार्यकाल के स्वर्णिम 3 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में नगर के सम्भ्रान्त नागरिकों, मंच पर उपस्थित मनोज अग्रवाल जी पूर्व एम०एल०सी०, समस्त सम्मानित सभासदगण, पूर्व सभासदगण, पत्रकार बन्धुओं व पालिका के अधिकारीगण, कर्मचारी गणों का हार्दिक स्वागत करती हूं।

जैसा कि आप लोग भली भाँति विदित है कि फर्रुखाबाद की जनता जनार्दन द्वारा जब हमें जनप्रतिनिधि चुनकर सेवा का अवसर प्रदान किया था उस समय हमारा प्रथम लक्ष्य नगर की जनता को मूलभूत सुविधाएँ जैसे पेयजल व्यवस्था, सफाई व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था व सडक निर्माण उपलब्ध करना था जिसे हमने पूर्ण निष्ठा व लगन के साथ कराया।

जिसके अन्तर्गत लगभग 2300 सडक, गलियों का निर्माण, लगभग 14000 प्रकाश बिन्दुओं के माध्यम से प्रकाश व्यवस्था सुचारू करना, पेयजल व्यवस्था अंतर्गत नगर क्षेत्र में नलकूप, अवर जलाशय एवं लगभग 1000 नवीन इण्डिया मार्का हैण्ड पम्प अधिष्ठापन, 3000 मीटर नवीन पाइप लाइन अधिष्ठापन सहित नलकूप, मिनी नलकूपों के अधिष्ठापन कार्य आदि। वर्तमान में पर्याप्त मूलभूत सेवाएं सुचारू करने के उपरान्त हमारा लक्ष्य नगर को सुसज्जित कर सुन्दरीकरण करने का है, जिसके लिये पूर्ण रूप से दृढ़ संकल्पित है। विगत 3 वर्ष में हमारे द्वारा नगर क्षेत्र में कराये गये विकास कार्य जनहित के कार्यों की ओर आपका ध्यान आकृष्ट कर अवगत कराना है जो कि निम्नवत है-

1. देश की सुरक्षा में तैनात सैनिकों, पूर्व सैनिकों के सम्मान को दृष्टिगत रखते हुये उन्हें ग्रह कर, जलकर की परिधि से बाहर रखते हुये उनका ग्रह कर, जलकर माफ करा गया।

2. नगर क्षेत्र के असहाय, गरीब, निर्वल वर्ग को ध्यान में रखते हुये 30 वर्ग मी० क्षेत्रफल वाले एवं कच्चे, धन्नी वाले भवनों का ग्रहकर, जलकर माफ करा गया।
3.
3. नगर क्षेत्र में स्थापित सार्वजनिक सेवा केन्द्र, विद्यालयों, पवित्र धार्मिक स्थलों पर आश्रम व ग्रहकर, जलकर माफ किया गया।

4. नगर की जनता को गृहकर दिये जाने हेतु जी०आई०एस० साफ्टवेयर के माध्यम से स्वतः कर प्रणाली लागू कर स्वंय कर निधारित करने का अवसर प्रदान करा गया। 5. डोर टू डोर कूड़ा कलैक्शन हेतु नगर क्षेत्र के समस्त वार्डों में प्रत्येक घर में गीला व सूखा कूड़ा पृथक-पृथक एकत्रित किये जाने हेतु डस्टबिन वितरण कराये गये है ।

6. डोर-टू-डोर कूड़ा एकत्रित किये जाने हेतु प्रत्येक वार्ड में ई-रिक्शा का वितरण कराते हुये कूड़ा कलेक्शन का कार्य प्रारम्भ कराया गया तथा बचे हुये 14 वार्डों में भी शीघ्र ही प्रारम्भ करा दिया जायेगा।

7. डोर-टू-डोर के माध्यम से एकत्रित होने वाले कूड़े के निस्तारण हेतु जोनवार 7 स्थलों पर कैप्सूल कॉम्पैक्टर में कूड़े को एकत्रित किया जायेगा जिससे कूड़ा सड़क पर न फैले।

8. आवास विकास के सृजन से अभी तक लगभग 25-30 वर्षों से सीवर लाइनों की सफाई न होने के कारण कई स्थानों पर चोक सीवर लाइनों की वजह से जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो जाती थी। उक्त सीवर लाइनों को साफ कराने का कार्य कराया गया जिससे जनता को जलभराव की समस्या से निजता दिलाई जा सकें।

9. वर्षा ऋतु में होने वाले जलभराव से निजात हेतु पलड़िया से नाला सिम्त सुमाल तथा पक्का पुल होते हुये गुदड़ी तक अन्डर ग्राउन्ड नाले की सफाई का कार्य प्रगति पर है।

10. नगर के वेंडिंग जोनों में प्रतिदिन एकत्रित होने वाले दोने पत्तों, पॉलिथिन आदि से नालिया चोक होने के दृष्टिगत 3 नग जटायु मशीन फर्रुखाबाद फतेहढ हेतु उपलब्ध कराई गई जिससे कि दोने, पत्तों, पॉलिथिन आदि से नालिया चोक होने से बचाया जा सकें।

11. नगर के एम०आर०एफ० सेन्टर पर एकत्रित 97000 मीट्रिक टन कूड़े के निस्तारण हेतु लीगेसी वेस्ट प्लांट का संचालन कराया गया।

12. नगर क्षेत्र में अधिष्ठापित 11 अवर जलाशयों पर थीम पेन्टिंग एवं लाइटें लगवाकर उनका सौन्दर्गीकरण कराया गया।

13. नगर की जनता को शुद्ध पेयजलापूर्ति उपलब्ध कराये जाने के उद्देश्य से 300 नग नवीन इण्डिया मार्का हैण्ड पम्पों का अधिष्ठापन कराया गया। इसी क्रम में 4 नग मिनी नलकूपों का अधिष्ठापन भी कराया गया। इसके अतिरिक्त 17 रीबोर योग्य नलकूपों पर कैपिंग आदि कार्य कराते हुये उन्हें पुनः चालू कराया गया।

14. नगर क्षेत्र की जनता को ग्रीष्म ऋतु में शीतल पेयजल उपलब्ध कराने हेतु 50 नग वाटर कूलर अधिष्ठापित कराये गये तथा 50 नग वॉटर कूलर और अधिष्ठापित कराये जा रहे है।

15. नगर के प्रत्येक गली, मोहल्ले में प्रकाश व्यवस्था हेतु एलईडी लाइटों का अधिष्ठापन कराया गया एवं इसी क्रम में नागरिकों की सुविधा हेतु हाई-मास्ट लाइटें भी लगवाया जाना प्रस्तावित है।

16. नगर क्षेत्र के सुन्दरीकरण अंतर्गत फतेहगढ़ स्टेडियम से पुलिस लाइन गेट तक मुख्य मार्ग पर डेकोरेटिव लाइट्स लगवाकर उक्त मार्ग को सुसज्जित करने का कार्य किया गया।

17. नगर क्षेत्र के सुन्दरीकरण अंतर्गत फतेहगढ़ गुरुद्वारा से फतेहगढ़ चौराहा तक सड़क के बाईं ओर फुटपाथ निर्माण,
डेकोरेटिव लाइट्स, ओपेन जिम उपकरण एवं पेड़ पौधे लगाकर सुसज्ज्ति करते हुये आरोग्य पथ स्थापित किया गया।

18. नगर क्षेत्र में लगभग 740 गलियों, सड़कों का निर्माण कराया गया।

19. रेलवे रोड पर हॉट मिक्स द्वारा सड़क निर्माण कार्य पूर्ण करा दिया गया है तथा फुटपाथ का कार्य निमार्णाधीन है।

20. नगर क्षेत्र में स्थित प्राचीन सिद्ध पीठ गुरगांव देवी मन्दिर की ओर जाने वाला मुख्य मार्ग जो कि जर्जर अवस्था में था, उसका नव निर्माण कराया गया।

21. फर्रुखाबाद नगर की प्राचीन धरोहरों में से एक लिंजीगंज द्वार पर राजस्थानी शैली में चित्रकारी कराते उक्त द्वार का सौन्दर्याकरण कार्य कराया गया।

22. नगर क्षेत्र के प्रमुख प्रवेश द्वारों पर स्वागत द्वारों का अधिष्ठापन कराया गया।

23. बस अड्डे पर महाराणा प्रताप जी की प्रतिमा के अधिष्ठापन हेतु प्लैटफार्म तैयार कराया गया।

24. पुण्यश्लोक माता अहिल्या बाई होल्कर जी के नाम को समर्पित अहिल्या बाई पार्क का निर्माण कराया गया।

25. नगर क्षेत्र में विभिन्न प्रशासनिक कार्यालयों एवं जनप्रतिनिधियों के आवासों को चिन्हित किये जाने हेतु रोड साइन बोर्ड लगवाये गये।

26. नगर क्षेत्र में स्थित पटेल पार्क का सुन्दरीकरण कार्य पूर्ण कराया गया तथा सिकत्तर बाग पार्क का सुन्दरीकरण प्रस्तावित है।

27. नगर क्षेत्र में महिलाओं के सम्मान को दृष्टिगत रखते हुये अंगूरीबाग, सलावत खां, जंगबाज खां आदि मोहल्लों में स्नानगृह का निर्माण कराया जा रहा है।

28. जनता को आवारा कुत्तों से बचाव हेतु आवारा कुत्तों को पकड़कर बधियाकरण कराते हुये उन्हें पुनः उनके स्थान पर छोड़ने का कार्य किया गया।

29. नगर क्षेत्र में पार्थिव शरीर को रखने हेतु 6 नग डीप फ्रीजर की व्यवस्था की गयी जनसुविधा हेतु 4 नग डीप फ्रीजर और क्रय किये जा रहे है। नगर क्षेत्र में भोलेपुर फ्लाईओवर के नीचे वैन्डिग जोन का निर्माण कराया गया।

पालिकाध्यक्ष की नागरिकों से अपील

अश अन्त में प्रांगण में समस्त गणमान्य नागरिक गण, बुद्धिजीवियों से अपील है कि जैसे आप स्वंय जागरूक वैसे ही अपने क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाकर जनता को डोर टू डोर कूड़ा कलैक्शन हेतु जागरूक करे तथा आज यह संकल्प लेकर जाये कि हम अपने क्षेत्र में जमीन पर कूड़ा नही गिरने देंगे इसके लिये अपना शत प्रतिशत योगदान करेंगे। साथ ही हमने नगर के सुन्दरीकरण हेतु जो स्वपन देखा है कि भविष्य में फर्रुखाबाद कैसा होगा। आपसे इस स्वपन को और उत्कृष्ट व सुन्दर बनाये जाने हेतु सुझाव भी आमंत्रित करती हूं।

error: Content is protected !!