फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 2 नवंबर 26। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए कई सिपाहियों सहित इंस्पेक्टर को लाइन हाजिर कर दीवान व सिपाहियों के तबादले किए हैं। एसपी ने थाना कमालगंज के अपराध निरीक्षक विकास सिंह जादौन एवं थाना मऊ दरवाजा के आरक्षी मुकेश कुमार, हरवीर, अंकित एवं डिंपल को लाइन हाजिर कर दिया है। एसपी ने कोतवाली फर्रुखाबाद की महिला आरक्षी कुमारी सोनी को थाना नवाबगंज व कोतवाली फतेहगढ़ के आरक्षी अरविंद कुमार को थाना कंपिल स्थानांतरित किया है। कोतवाली फतेहगढ़ के आरक्षी दीपक चौधरी का थाना मेरापुर आरक्षी राजेंद्र कुमार एवं थाना कादरी गेट के आरक्षी संदीप कुमार का कोतवाली मोहम्मदाबाद तबादला किया गया।
थाना कादरीगेट के आरक्षी अनुज कुमार कोटना नवाबगंज, आरक्षी वीरेश कुमार को थाना कंपिल, आरची सुरेंद्र पाल को थाना नवाबगंज एवं आरक्षी अजीत सिंह को थाना नवाबगंज भेजा गया। जबकि कोतवाली मोहम्मदाबाद आरक्षी मस्तराम को थाना अमृतपुर एवं थाना शमशाबाद के मुख्य आरक्षी अरुण कुमार का तबादला कोतवाली फतेहगढ़ के लिए किया गया। थाना कपिल के आरक्षित दीपक कुमार को कोतवाली फतेहगढ़ स्थानांतरित किया गया। केंद्रीय कारागार के मुख्य आरक्षी आलोक वर्मा, मुख्य आरक्षी पप्पू खान एवं कोतवाली कायमगंज आरक्षी विजय कुमार को न्यायालय सुरक्षा में लगाया गया। थाना कंपिल के आरक्षी अमित कुमार नागर, आरक्षी नरेश कुमार व कोतवाली कायमगंज के आरक्षी विकास बाबू का तबादला थाना मऊदरवाजा किया गया।
समझा जाता है की कमालगंज में उपनिरीक्षक दीपक कुमार त्रिवेदी की थानाध्यक्ष पर तैनाती किए जाने के कारण निरीक्षक विकास सिंह जादौन को वहां से हटाया गया है।

























