फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 2 नवंबर 26। बीमार नशेड़ी युवक दीपचंद की अधिक कच्ची शराब पीने से मौत हो गई। दीपचंद थाना जहानगंज के ग्राम बंदर खेड़ा निवासी राकेश चंद्र का 35 वर्षीय आवारा पुत्र था। दीपचंद का शव थाना कमालगंज आरपी डिग्री कॉलेज के निकट सड़क के किनारे आज सुबह देखा गया। 112 पुलिस की सूचना पर थाना अध्यक्ष दीपक त्रिवेदी एवं दरोगा कमलेश सिंह ने मामले की जांच पड़ताल की और घटना की जानकारी परिजनों को। पुलिस ने दीपचंद के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल के निकट ही गिहारों की महरुपुर रावी बस्ती है जहां कच्ची शराब बेची जाती है।
अनुमान लगाया गया कि नशेड़ी दीपचंद ने अधिक मात्रा में कच्ची शराब पी ली जिसके कारण उसकी मौत हो गई। फिलहाल मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से चलेगा। बताया गया कि शादीशुदा दीपचंद के कई बच्चे हैं घटना की सूचना मिलने पर दीपचंद के चाचा अवधेश मौके पर पहुंचे। थानाध्यक्ष दीपक त्रिवेदी ने बताया कि नशेड़ी बीमार दीपचंद शराब पीने का आदी था उसके एक पैर में सैप्टिक हो गया था बीमारी के कारण मरने की आशंका जाहिर की गई।

























