मामूली विवाद में युवक की पीटकर हत्या: पूर्व प्रधान व परिजनों पर आरोप

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज) 2 नवंबर 26। मामूली विवाद में युवक कमलेश राजपूत की पीट-पीटकर हत्या किए जाने से गांव में सनसनी फैल गई। यह घटना थाना मऊदरवाजा के ग्राम जनैया सठैया की है। कमलेश राजपूत गांव के श्याम बिहारी का 35 वर्षीय पुत्र था। बताया गया कि कमलेश एवं गांव के पूर्व प्रधान उदयवीर शाक्य का आज दोपहर किसी बात को लेकर विवाद हो गया। सायं कमलेश जब खेत से घर जा रहा था तभी घर के पास पूर्व प्रधान उदयवीर शाक्य व उनके परिजनों ने कमलेश को पकड़ लिया। इस दौरान कमलेश की डंडो व लात घूसों से जमकर पिटाई की गई।

जबरदस्त पिटाई के कारण कमलेश मरणासन्न वहीं पड़ा रहा। बेटे के बेहोश पड़े होने की जानकारी होने पर श्याम बिहारी मौके पर पहुंचे वह कमलेश को बाइक से घर ले गए तभी पता चला कि कमलेश की मौत हो गई है। श्याम बिहारी ने समझा था की बेटा कमलेश किसी कारण गिरकर बेहोश हो गया है तभी गांव वालों ने कमलेश को पीटे जाने की जानकारी दी। जब कमलेश की शर्ट हटाकर देखा गया तो कमलेश के शरीर पर पिटाई के निशान थे। 112 की सूचना पर सीओ सिटी,थानाध्यक्ष रामसहाय एवं फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने कमलेश के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के लिए श्याम बिहारी को थाने बुलाया है। ग्राम प्रधान ज्ञानेंद्र राजपूत ने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया बनाया है। बताया गया कि पकड़े जाने के भय से पूर्व प्रधान व उनके परिजन भाग गए।

error: Content is protected !!