फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 22 जून। शहर कोतवाली पुलिस ने लाखों के जेवरात चुराने वाली युवती सिमरन वर्मा उर्फ मेघा व जेवर खरीदने वाले सर्राफ को हिरासत में ले लिया। नगर के मोहल्ला महादेव प्रसाद स्ट्रीट निवासी सिमरन वर्मा उर्फ मेघा का मोहल्ला कूंचा भवानी दास निवासी सर्राफ प्रशांत वर्मा के घर आना-जाना था। प्रशांत वर्मा की पत्नी अंशिका ने बीते तीन माह पूर्व ही बच्ची को जन्म दिया है। मेघा वर्मा बीते दिन बच्ची देखने के बहाने प्रशांत वर्मा के घर गई। मेघा ने बच्ची को खिलाने लगी तभी उसने अंशिका वर्मा से बच्ची को देने के लिए 500 का नोट देकर टूटे रुपए देने को कहा। अंशिका ने मेघा के सामने ही चाबी उठाकर अलमारी से रुपए निकाल कर उसे दे दिए। 
मेघा रुपए लेकर बाजार चली गई और बाजार से ठंडे की दो बोतल लेकर वापस घर गई। मेघा ने एक ठंडा स्वयं पिया और दूसरा अंशिका को पिलाया। अंशिका ठंडा पीने के बाद बेहोश हो गई इस दौरान मेघा ने चाबी से अलमारी खोली और अलमारी से सोने के हार चूड़ी आदि करीब 100 ग्राम बजनी 14 लाख रुपए कीमती जेवरात निकाल कर चली गई। शातिर मेघा ने चोरी के जेवरात को 12 लाख रूपयों में रकाबगंज क्षेत्र के सर्राफ को बेच दिये। होश आने पर अंशिका ने समझा कि मेरी तबीयत खराब हो गई थी उसे सोने का एक टॉप्स जमीन पर पड़ा मिला और जहां चाबी रखी थी वहां चाबी भी नहीं मिली। तब उसने पति से अलमारी खोलने के बारे में पूंछा तो प्रशांत ने मना कर दिया। संदेह होने पर जब अलमारी खोली गई तो अलमारी में जेवरात न देखकर अंशिका व प्रशांत के होश उड़ गए।
आज प्रशांत ने बच्ची को डॉक्टर पास ले जाने के बहाने मेघा को घर बुलाया और उसे पड़कर तिकोना चौकी ले गए। पुलिस ने मेघा से पूछताछ करने के बाद जेवर खरीदने वाले सर्राफ को हिरासत ले लिया, सर्राफ ने पुलिस को बताया कि मैं खरीदे गए जेवरात गला दिए हैं। घटना की जानकारी मिलने पर दर्जनों सर्राफा व्यापारी कोतवाली पहुंच गए। प्रशांत वर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दे दी। कोतवाली प्रभारी ने धर्मेंद्र गहलोत ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है उसके बाद ही रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी
(मुन्ना गुप्ता की रिपोर्ट)

