निरीक्षक व चौकी इंचार्जों की तैनाती

फर्रुखाबाद (एफबी न्यूज़) 26 जून। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने पुलिस लाइन से इंस्पेक्टर व चौकी इंचार्जों की तैनाती की है। निरीक्षक ब्रजमोहन पाल को नवाबगंज थाने का निरीक्षक अपराध बनाया गया। उप निरीक्षक दयानंद पटेल की प्रभारी चौकी रोडवेज फर्रुखाबाद एवं उप निरीक्षक ब्रजनंदन सिंह की चौकी घुमना प्रभारी पद पर तैनाती की गई। जबकि उपनिरीक्षक कपिल कुशवाहा को कोतवाली मोहम्मदाबाद भेजा गया।

error: Content is protected !!