पत्नी प्रताड़ित कर रही है सिपाही को आत्महत्या के लिए: केस दर्ज

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 25 जून। शातिर पत्नी नौकरी पाने के लिए पति सिपाही को आत्महत्या करने के लिए प्रताड़ित कर रही है। इस मामले में पत्नी व उसके परिजनों के विरुद्ध अदालत के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। मऊदरवाजा थाना पुलिस ने अदालत के आदेश पर ग्राम कुइयांबूट महावीर कोल्ड स्टोरेज के निकट रहने वाले विद्यानंदन पुत्र श्री स्व० अनोखेलाल की ओर से मुकदमा दर्ज किया है विद्यानंदन जनपद एटा थाना जैथरा के ग्राम निवासी ग्राम जिरौलिया के मूल निवासी है। विद्यानंदन ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहां है कि प्रार्थी का पुत्र पंकज दीक्षित जो जनपद औरैया में पुलिस विभाग में आरक्षी के पद पर नियुक्त है, की शादी 11.03.2019 को पलक मिश्रा पुत्री मनोज मिश्रा निवासी ग्राम दहेली बुजुर्ग, थाना सिढ़पुरा, जनपद कासगंज के साथ घूंघट पैलेस फर्रुखाबाद गेस्ट हाउस में सम्पन्न हुई थी।

शादी के बाद से ही पलक मिश्रा मेरे पुत्र पंकज दीक्षित से व मेरे परिवार से अभद्रता करने लगी और क्रूरतापूर्वक व्यवहार करना शुरु कर दिया। जिससे मेरा पुत्र पंकज मानसिक तौर पर परेशान रहने लगा। प्रार्थी व मेरे परिवार के द्वारा कई वार समझाने पर भी पलक के व्यवहार में कोई परिवर्तन नहीं हुआ। जब भी मेरा पुत्र घर छुट्टी आता था तब उसके साथ गाली-गलौज व अभद्रता करती थी। जिससे परेशान होकर वह जल्द ही घर से वापस चला जाता था, तब वह फोन पर भी उसके साथ गाली-गलौज व अभद्रता करती थी। जिससे परेशान होकर मेरा पुत्र पंकज आत्महत्या करने पर विवश हो जाये। जिससे पलक को नौकरी व उसका पैसा मिल जाये। तब प्रार्थी ने विवश होकर पलक के द्वारा किये जा रहे व्यवहार, अभद्रता व गाली-गलौज की शिकायत उसके घरवालों से की कि तुम्हारी पुत्री के कारण आये दिन घर में कलह होती है।

इसी कलह की वजह से 06.05.20 रात्रि को अचानक मेरी पत्नी गुड्डों देवी की तबियत खराब हो गयी। जिन्हें मैं व मेरे परिवार के अन्य सदस्य आनन-फानन में अस्पताल ले गये। जहां डाक्टर ने उन्हें भर्ती कर लिया। इसी का फायदा उठाकर पलक मिश्रा ने अपने छोटे भाई हिमांशु उर्फ छोटू को 07.05.20 को कार लेकर घर में बुलाया और प्रार्थी व उसके परिवार की गैर मौजूदगी में पलक के द्वारा घर में रखे प्राथी की पत्नी की पुस्तैनी जेवर व घर में रखा रुपया लगभग 20 हजार रुपया तथा अपना सारा कपड़ा आदि लेकर अपने भाई के साथ चली गयी। 18.11.2020 को मेरे पुत्र पंकज दीक्षित के फोन पर एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा सूचना दी गयी कि तुम्हारी पत्नी पलक के अवैध संबंध किसी व्यक्ति से हैं और तुम्हारी जान को खतरा भी है।

इस बात को प्रमाणित करने के लिए उसने मेरे पुत्र को कई आडियो रिकार्डिंग भी भेजी। जिसको मेरे पुत्र ने सुनने के बाद सारी बात मुझे बतायी। तब मैंने उक्त आडियो रिकार्डिंग के बारे में पलक के घरवालों व उसके पिता व भाइयों से बात की, तो उनके द्वारा जान बूझकर इन्कार किया गया और कहा तुम लोग मेरी पुत्री को ज्यादा परेशान कर रहे हो, तुम लोगों के खिलाफ ऐसा मुकदमा लिखायेंगे कि जिंदगी भर जेल में ही सड़ते रहोगे, की धमकी देने लगे। मेरी बहू पलक व उसका अज्ञात मित्र व मनोज मिश्रा, ताऊ मुकेश मिश्रा पुत्रगण सुरेंद्र मिश्रा, पलक की मां रेखा मिश्रा पत्नी मनोज मिश्रा व भाई हिमांशु उर्फ छोटू व आनन्द मिश्रा पुत्रगण मनोज मिश्रा निवासी ग्राम दहेली बुजुर्ग, थाना सिढ़पुरा, जनपद कासगंज षडयंत्र रचकर मेरे पुत्र पंकज दीक्षित की हत्या कराने का प्रयास कर रहे हैं।

जिससे उनकी पुत्री पलक को मृतक आश्रित में नौकरी व पैसा मिल सके। मेरी बहू का राज खुलने की वजह से 27.08.2022 को ग्राम विछिन्द जनपद एटा में एक सामाजिक पंचायत हुई । जिसमें पलक के परिवार वालों ने आपसी सहमति से तलाक का निर्णय लिया, परन्तु कुछ समय बाद पलक के परिवार वालों ने तलाक का निर्णय नहीं माना और प्रार्थी व उसके परिवार वालों के विरुद्ध एक षडयंत्र के तहत झूठा मुकदमे में फंसाने हेतु प्रार्थना पत्र देकर प्रार्थी व उसके परिवार को मानसिक तौर पर प्रताड़ित करना शुरु कर दिया। जिस के कारण मेरा पुत्र अत्यधिक परेशान रहता है और उसकी जान को खतरा भी बना हुआ है। घटना के बावत प्रार्थी ने 09.03.2026 को थानाध्यक्ष मऊदरवाजा को स्वयं उपस्थित होकर प्रार्थना पत्र दिया जिस पर आज तक कोई कार्यवाही नहीं की गयी।

error: Content is protected !!