फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 25 जून। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी योगेश पाण्डेय ने अन्य पिछड़़ा वर्ग के शिक्षित बेरोजगार युवक/युवतियों को सूचित करते हुये कहा कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के अन्तर्गत संचालित निःशुल्क कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजना के तहत छात्र-छात्राओं द्वारा ऑनलाइन आवेदन किये जाने हेतु 16/06/2026 से 10/07/2026 तक की तिथि निर्धारित है। कम्प्यूटर प्रशिक्षण के लिये प्रशिक्षार्थी की (10़2) इण्टरमीडिएट न्यूनतम शैक्षिक अर्हता आवश्यक है।
ऑनलाइन आवेदन विभागीय वेबसाइट http://www.obccomputertrainig.upsdc.gov.in पर किये जायेगे। आवेदन पत्र भरकर आवेदन की 02 प्रतियां समस्त संलग्नकों सहित कार्यालय जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, फर्रुखाबाद में जमा करना अनिवार्य है। उन्होने बताया कि योजना से सम्बन्धित अधिक जानकारी के लिए कार्यालय जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, फर्रुखाबाद कक्ष संख्या -12 विकास भवन फतेहगढ़ या मोबाइल नं0 8545864474 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

