जिले के थानों में दर्ज अपराधिक मुकदमें: संक्षिप्त विवरण

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 26 जून। जिले के थानों में बीते दिन दर्ज अपराधिक मुकदमों का विवरण निम्न प्रकार है।

थाना जहानगंज

1- अभियुक्त आरिफ पुत्र मोहम्मद मियाँ निवासी ग्राम शेखपुर थाना कमालगंज जनपद फर्रुखाबाद द्वारा वादी की भतीजी के साथ छेड़छाड़ करने के सम्बन्ध में वादी की सूचना पर मु0अ0सं0 117/26 धारा 74 बीएनएस व 7/8 पॉक्सो एक्ट पंजीकृत कर विवेचना प्रचलित है।

कोतवाली मोहम्मदाबाद

1- अभियुक्तगण अभय सिंह पुत्र शिवपाल सिंह निवासी ग्राम खिरिया मुकुन्द थाना मोहम्मदाबाद जनपद फर्रुखाबाद आदि 9 नफर द्वारा एक राय होकर गाली-गलौज करते हुए लाठी-डण्डों से मारपीट करना तथा जान से मारने की नीयत से फायर करने के सम्बन्ध में उ0नि0 उदयपाल सिंह थाना मोहम्मदाबाद द्वारा मु0अ0सं0 201/26 धारा 191(2)/190/115(2)/352/109 बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रचलित है।

2- अभियुकत आई-10 कार चालक नाम पता अज्ञात द्वारा वाहन संख्या UP 80 BM 3612 को तेजी एवं लापरवाही से चलाकर वादी के पिता की साइकिल में टक्कर मारकर गम्भीर रूप से घायल करने के सम्बन्ध में वादी सोनू पुत्र भजनलाल निवासी ग्राम जल्लापुर थाना मोहम्मदाबाद जनपद फर्रुखाबाद की सूचना पर मु0अ0सं0 202/26 धारा 281/125B बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रचलित है।

3- अभियुक्त चालक आशीष पुत्र सन्तराम निवासी ग्राम रोहिला थाना मोहम्मदाबाद जनपद फर्रुखाबाद द्वारा मोटरसाइकिल संख्या UP 84 AH 7815 को तेजी एवं लापरवाही से चलाकर वादी की स्कूटी में टक्कर मारकर गम्भीर रूप से घायल करने तथा स्कूटी क्षतिग्रस्त करने के सम्बन्ध में वादी नितिन पुत्र अमर सिंह निवासी ग्राम दाउदपुर नगला बाग रठौरा थाना मोहम्मदाबाद जनपद फर्रुखाबाद की सूचना पर मु0अ0सं0 203/26 धारा 281/125B/324(4) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रचलित है।

थाना कमालगंज

1- अभियुक्तगण धर्मेन्द्र पुत्र सोबरन सिंह निवासी ग्राम कैहटा थाना कमालगंज जनपद फर्रुखाबाद आदि 7 नफर द्वारा एक राय होकर वादी, उसके भाई एवं भतीजे के साथ गाली-गलौज कर धारदार हथियार से हमला कर घायल करने तथा जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में वादी अतुल सिंह पुत्र स्व0 चन्द्रपाल सिंह निवासी ग्राम कैहटा थाना कमालगंज जनपद फर्रुखाबाद की सूचना पर मु0अ0सं0 187/26 धारा 191(2)/191(3)/190/115(2)/118(1)/352/351(2) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रचलित है।

2- अभियुक्तगण भूरेलाल पुत्र स्व0 चन्द्रपाल सिंह निवासी ग्राम कैहटा थाना कमालगंज जनपद फर्रुखाबाद आदि 5 नफर द्वारा एक राय होकर वादी एवं उसके पिता के साथ गाली-गलौज करते हुए धारदार हथियार से मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में वादी श्री लल्लन सिंह पुत्र कौशलेन्द्र निवासी ग्राम कैहटा थाना कमालगंज जनपद फर्रुखाबाद की सूचना पर मु0अ0सं0 188/26 धारा 191(2)/115(2)/118(1)/352/351(2) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रचलित है।

थाना शमसाबाद

1- अभियुक्त रजनेश पुत्र रमेशचन्द्र निवासी ग्राम लहरा रज्जा कुलीपुर थाना कायमगंज जनपद फर्रुखाबाद द्वारा वादिनी की बैंक चेकबुक का दुरुपयोग कर ₹4,90,000 निकाल लेने के सम्बन्ध में वादिनी श्रीमती दीपिका पत्नी इन्द्रेश निवासी ग्राम लहरा रज्जा कुलीपुर थाना कायमगंज जनपद फर्रुखाबाद की सूचना पर मु0अ0सं0 108/26 धारा 316(2) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रचलित है।

थाना कम्पिल

1- अभियुक्तगण शौकत पुत्र सोने निवासी मोहल्ला काजीटोला कस्बा व थाना कम्पिल जनपद फर्रुखाबाद आदि 4 नफर द्वारा वादी के पुत्र एवं भांजे के साथ गाली-गलौज कर मारपीट करना तथा जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में वादी श्री नवी हसन पुत्र स्व0 फकीरे बंजारा निवासी मोहल्ला काजीटोला कस्बा व थाना कम्पिल जनपद फर्रुखाबाद की सूचना पर मु0अ0सं0 117/26 धारा 115(2)/352/351(3) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रचलित है।

कोतवाली फर्रुखाबाद

1- अभियुक्त पति अभिषेक उर्फ राहुल पुत्र कुलदीप गुप्ता निवासी मोहल्ला नाला मछरट्टा थाना कोतवाली फर्रुखाबाद जनपद फर्रुखाबाद द्वारा वादिनी के साथ गाली-गलौज एवं मारपीट करने के सम्बन्ध में वादिनी की सूचना पर मु0अ0सं0 131/26 धारा 115(2)/352 बीएनएस न्यायालय के आदेशानुसार एनसीआर से तरमीम पंजीकृत कर विवेचना प्रचलित है।

थाना कादरीगेट

1- अभियुक्त धर्मेन्द्र उर्फ मुकुन्द पुत्र शिवदत्त निवासी करनपुरदत्त थाना अमृतपुर जनपद फर्रुखाबाद द्वारा वादी की पुत्री को बहला-फुसलाकर कहीं भगा ले जाने के सम्बन्ध में वादी की सूचना पर मु0अ0सं0 148/26 धारा 137(2) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रचलित है।

कोतवाली फतेहगढ़

1- अज्ञात अभियुक्त द्वारा वादिनी की पुत्री को बिना बताए घर से कहीं ले जाने के सम्बन्ध में वादिनी की सूचना पर मु0अ0सं0 198/26 धारा 137(2) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रचलित है।

थाना शमसाबाद

1- अभियुक्त अनवर पुत्र हरताज निवासी मोहल्ला शेरवानी टोली कस्बा व थाना शमसाबाद जनपद फर्रुखाबाद द्वारा वादिनी को शादी का झांसा देकर मुंबई ले जाकर बंधक बनाकर उसके साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाने के सम्बन्ध में वादिनी की सूचना पर मु0अ0सं0 109/26 धारा 127(4)/69 बीएनएस (जीरो एफआईआर थाना तुलिन्ज जनपद पालघर, महाराष्ट्र से सम्बन्धित) पंजीकृत कर विवेचना प्रचलित है।

थाना कमालगंज

1- अभियुक्तगण पति-साहिल पुत्र सबीर हसन निवासी ग्राम शेखपुर रूस्तमपुर थाना कमालगंज जनपद फर्रुखाबाद आदि 4 नफर द्वारा वादिनी एवं उसके भाई के साथ गाली-गलौज कर मारपीट करने तथा जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में वादिनी की सूचना पर मु0अ0सं0 189/26 धारा 115(2)/352/351(2) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रचलित है।

कोतवाली मोहम्मदाबाद

1- अभियुक्तगण बेटू उर्फ अरूण पुत्र गोपेन्द्र निवासी ग्राम नगला दलजीत थाना मोहम्मदाबाद जनपद फर्रुखाबाद आदि 5 नफर व 1- 2 व्यक्ति नाम पता अज्ञात द्वारा एक राय होकर वादी के साथ गाली-गलौज, मारपीट, जान से मारने की धमकी देने तथा वादी की मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त करने के सम्बन्ध में वादी शिवकुमार पुत्र स्व० बालकराम निवासी ग्राम चुन्नुपुर गढ़िया थाना मोहम्मदाबाद जनपद फर्रुखाबाद की सूचना पर मु0अ0सं0 204/26 धारा 191(2)/115(2)/352/351(3)/324(4) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रचलित है।

थाना राजेपुर

1- अभियुक्तगण सामन्त पुत्र भारत सिंह निवासी ग्राम दहेलिया थाना राजेपुर जनपद फर्रुखाबाद आदि 3 नफर द्वारा वादिनी के पुत्र के साथ गाली-गलौज, मारपीट करने तथा जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में वादिनी श्रीमती कुसुमा पत्नी राकेश निवासी ग्राम दहेलिया थाना राजेपुर जनपद फर्रुखाबाद की सूचना पर मु0अ0सं0 100/26 धारा 115(2)/352/351(3) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रचलित है।

2- अभियुक्त बलराम पुत्र गंगाराम राजपूत निवासी ग्राम सीढ़ेचकरपुर थाना राजेपुर जनपद फर्रुखाबाद के कब्जे से 15 अदद देशी शराब (बब्बर शेर ब्राण्ड) के पव्वे नाजायज बरामद होने के सम्बन्ध में उ0नि0 महेश कुमार थाना राजेपुर द्वारा मु0अ0सं0 101/26 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर विवेचना प्रचलित है।

थाना नवाबगंज

1- अभियुक्तगण सर्वेश पुत्र बृजलाल निवासी ग्राम सोना जानकीपुर थाना नवाबगंज जनपद फर्रुखाबाद आदि 4 नफर द्वारा वादिनी के साथ गाली-गलौज कर मारपीट करने के सम्बन्ध में वादिनी की सूचना पर मु0अ0सं0 175/26 धारा 115(2)/352 बीएनएस, न्यायालय के आदेशानुसार एनसीआर से तरमीम पंजीकृत कर विवेचना प्रचलित है।

error: Content is protected !!