दबंगों ने वृद्धा को घायल किया: पुलिस ने नहीं लिखी रिपोर्ट

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 26 जून। बच्चों के विवाद की रंजिश में बीती रात वृद्ध महिला परवीन बेगम को घायल किया गया। कोतवाली फर्रुखाबाद के मोहल्ला खटकपुरा इज्जत खां निवासी स्वर्गीय गुलजार खांं के बच्चों में मध्य रात के बाद विवाद हो गया। इसी विवाद की रंजिश में मोहल्ले के हमजा पुत्र निजामुद्दीन, इमरान सारिक, चंदू पुत्रगण बुद्धू दो अन्य साथियों के साथ रात करीब 2.30 बजे डंडे व सरिया लेकर गुलजार के दरवाजे पर पहुंचे और परिजनों को गंदी गालियां देने लगे। गुलजार की विधवा पत्नी परवीन बेगम ने गाली देने का विरोध किया तो सभी लोग घर के अंदर घुस गए ।जिन्होंने डंडे व सरिया से हमला कर परवीन बेगम को घायल कर दिया।

परवीन बेगम के शोर मचाने पर पड़ोसी एकत्रित हो गए जिनको देखकर हमलावर जान से मारने की धमकी देकर चले गए। बताया गया है घायल महिला को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत बिगड़ने पर महिला को सिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोतवाली में तहरीर दी गई। कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह गहलोत ने बताया कि उन्हें तहरीर नहीं दी गई, महिला का मेडिकल परीक्षण कराया गया। मोहर्रम जुलूस में व्यस्त होने के कारण रिपोर्ट दर्ज होने की जानकारी नहीं है।

error: Content is protected !!