फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 27 जून। बिजली करंट से मिस्त्री योगेन्द्र शाक्य की मौत हो जाने से परिवार में मातम छा गया। थाना मऊदरवाजा के ग्राम अजमतपुर निवासी मेघनाथ शाक्य का 30 वर्षीय पुत्र योगेन्द्र आज करीब 2.30 बजे बाईपास कृष्णा पेट्रोल पंप के निकट बिजली की फिटिंग का कार्य कर रहा था। उसी समय बिजली का करंट लगने से उसकी हालत गंभीर हो गई।
योगेंद्र को लोहिया अस्पताल ले जाया गया डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। योगेंद्र की बाईपास से रेलवे क्रॉसिंग की ओर जाने वाले रास्ते के नुक्कड़ पर बिजली की दुकान है। योगेंद्र चार भाइयों में सबसे छोटा था उसकी मौत पर मां पत्नी रिचा आदि परिवार की महिलाएं बिलखती रही। योगेंद्र 4 वर्ष का पुत्र छोड़ गया है।

