जिले के थानों में दर्ज अपराधिक मुकदमें: पुलिस का गुड वर्क

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 27 जून। जिले के थानों में दर्ज मुकदमों एवं पुलिस के गुड वर्क का विवरण निम्न प्रकार है।

कोतवाली फतेहगढ़

1- अभियुक्त आमोद कुमार पुत्र स्व0 अभिलाख निवासी धंसुआ थाना कोतवाली फतेहगढ़ जनपद फर्रुखाबाद द्वारा वादी के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में वादी प्रमोद कुमार पुत्र स्व0 अभिलाख निवासी बेवर रोड़ पवन कोल्ड़ के पीछे नानकनगर थाना कोत0 फतेहगढ़ जनपद फर्रुखाबाद की सूचना पर मु0अ0सं0 199/26 धारा 115(2)/351(3) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रचलित है।

कोतवाली मोहम्मदाबाद

1- अभियुक्त सोनेलाल पुत्र नामालूम निवासी जवाहर नगर कस्बा व थाना मोहम्मदाबाद जनपद फर्रुखाबाद आदि 4 नफर द्वारा वादी के साथ गाली-गलौज कर मारपीट करने के सम्बन्ध में वादी सुनील कुमार पुत्र कामता प्रसाद निवासी जवाहर नगर कस्बा व थाना मोहम्मदाबाद जनपद फर्रुखाबाद की सूचना पर मु0अ0सं0 205/26 धारा 115(2)/352 बीएनएस। न्यायालय के आदेशानुसार एनसीआर से तरमीम पंजीकृत कर विवेचना प्रचलित है।

2- अभियुक्त सूरजपाल पुत्र रंजीत सिंह निवासी ग्राम नगला बहादुर थाना मोहम्मदाबाद जनपद फर्रुखाबाद आदि 3 नफर द्वारा वादिनी के साथ गाली-गलौज, मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में वादिनी की सूचना पर मु0अ0सं0 206/26 धारा 115(2)/352/351(3) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रचलित है।

3 – अभियुक्त राजेश पुत्र रतीराम निवासी ग्राम भाननगर थाना मेरापुर जनपद फर्रुखाबाद के कब्जे से 13 अदद देशी शराब के पव्वे नाजायज बरामद होने के सम्बन्ध में वादी उ0नि0 बलवीर सिंह थाना मोहम्मदाबाद जनपद फर्रुखाबाद द्वारा मु0अ0सं0 207/26 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर विवेचना प्रचलित है।

थाना शमसाबाद

1- अभियुक्त राजेन्द्र सिंह पुत्र रामेश्वर दयाल निवासी ग्राम खुडनाखार थाना शमसाबाद जनपद फर्रुखाबाद आदि 3 नफर व 7-8 व्यक्ति नाम पता अज्ञात द्वारा एकराय होकर वादी के साथ गाली-गलौज, मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में वादी सन्तोष पुत्र राजेन्द्र निवासी ग्राम धमगवाँ थाना शमसाबाद जनपद फर्रुखाबाद की सूचना पर मु0अ0सं0 110/26 धारा 191(2)/115(2)/352/351(2) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रचलित है।

थाना कम्पिल

1- अभियुक्त सुरेश पुत्र महेन्द्र निवासी ग्राम शिवारा खास थाना कम्पिल जनपद फर्रुखाबाद आदि 3 नफर द्वारा हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेलने तथा अभियुक्तगण के कब्जे से 52 अदद ताश के पत्ते एवं ₹7,800 नगद बरामद होने के सम्बन्ध में वादी उ0नि0 धीरज कुमार थाना कम्पिल जनपद फर्रुखाबाद द्वारा मु0अ0सं0 118/26 धारा 13 जुआ अधिनियम पंजीकृत कर विवेचना प्रचलित है।

2- अभियुक्त हरवीर उर्फ पप्पू पुत्र सन्तोष निवासी ग्राम बिल्हा थाना कम्पिल जनपद फर्रुखाबाद द्वारा वादिनी के साथ छेड़खानी करने, विरोध करने पर मारपीट करने एवं जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में वादिनी की सूचना पर मु0अ0सं0 120/26 धारा 74/115(2)/351(3) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रचलित है।

3- अभियुक्त विजय विक्रम सिंह पुत्र सुनील विक्रम सिंह निवासी ग्राम रूदायन थाना कम्पिल जनपद फर्रुखाबाद आदि 6 नफर व 5-6 व्यक्ति नाम पता अज्ञात द्वारा एकराय होकर लाठी-डण्डा व सरिया से लैस होकर वादी के घर में घुसकर वादी एवं उसके परिजनों के साथ गाली-गलौज, मारपीट करने तथा जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में वादी भूपेन्द्र विक्रम सिंह पुत्र भारत सिंह निवासी ग्राम रूदायन थाना कम्पिल जनपद फर्रुखाबाद की सूचना पर मु0अ0सं0 119/26 धारा 191(2)/191(3) 190/333 115(2)/352/351(3) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रचलित है।

थाना मऊदरवाजा

1- अभियुक्त चालक नागेन्द्र सिंह पुत्र सुरेश सिंह निवासी ग्राम साहबगंज थाना मेरापुर जनपद फर्रुखाबाद द्वारा मोटरसाइकिल संख्या UP76 AR 9752 को तेजी एवं लापरवाही से चलाकर वादी के भतीजे की मोटरसाइकिल में पीछे से टक्कर मारने, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया तथा मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त हो गई, के सम्बन्ध में वादी वीरेन्द्र सिंह पुत्र स्व0 मुंशीलाल निवासी महबुल्लापुर थाना नवाबगंज जनपद फर्रुखाबाद की सूचना पर मु0अ0सं0 235/26 धारा 281/125A/324(4) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रचलित है।

थाना मेरापुर

1- अभियुक्त कल्लू पुत्र महिपाल निवासी ग्राम हथौड़ा थाना मेरापुर जनपद फर्रुखाबाद के कब्जे से 10 अदद देशी शराब के पव्वे (बब्बर शेर मार्का) नाजायज बरामद होने के सम्बन्ध में वादी उ0नि0 शेखर सैनी थाना मेरापुर जनपद फर्रुखाबाद द्वारा मु0अ0सं0 87/26 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर विवेचना प्रचलित है।

error: Content is protected !!