डेरी वाले देव मिश्रा तमंचे सहित गिरफ्तार: जानिए क्यों किया था हमला

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) कोतवाली फर्रुखाबाद पुलिस ने चौकी इंचार्ज के साथ बदसलूकी करने वाले दबंग हमलावर देव मिश्रा को तमंचे सहित गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह गहलोत, दरोगा ज्ञान प्रकाश पांडे सिपाही पवन कुमार व रामू की टीम ने मुकदमे में वांछित अपराधी मोहल्ला बाग कूंचा निवासी स्वर्गीय डब्बू मिश्रा के दबंग पुत्र देव मिश्र को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। पुलिस ने प्रयास करके देव मिश्र को 315 बोर तमंचा व 2 कारतूसों सहित गिरफ्तार कर लिया।

मालूम हो कि पल्ला जटवारा निवासी उत्कर्ष मिश्रा उर्फ भूरा पुत्र स्वर्गीय ललित मिश्रा ने 21 जून को जानलेवा हमला करने वालों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई थी। हमलावरों ने भूरा के साथ गाली गलौज किया था जिसका विरोध करने पर एक राय होकर जान से मारने की नियत से फायर कर मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी थी। इसी दौरान रेलवे रोड चौकी इंचार्ज कल्पेश चौधरी ने प्रयास करके एक हमलावर को पकड़ लिया था आरोपी चौकी इंचार्ज से जबरन हमलावर को जबरन छुड़ा ले गए थे।

अभियुक्त देव मिश्रा ने पुलिस को बताया है कि 20 जून को रात्रि 10 बजे शिवा और सोम, रेलवे स्टेशन स्थित नारायण होटल के सामने से गुजर रहे थे उसी समय उत्कर्ष मिश्रा आ रहे थे। तभी आमना सामना होने पर पुरानी रंजिश को लेकर बहस हो गयी थी। जिसको लेकर हम लोगो ने उत्कर्ष मिश्रा व उसके दोस्त विमल, शिवम व मोहित को रांयल अक्षय होटल के बगल वाले रास्ते पर रोक लिया था। हम लोगो ने गुस्से में आकर उनके साथ मारपीट व गाली गलौज की थी। लेकिन जब वे लोग विरोध करने लगे तो जान से मारने की नियत से मैने व एक अन्य किसी व्यक्ति ने उत्कर्ष मिश्रा पर एक-एक फायर कर दिया। गोली चलने से पहले ही उत्कर्ष मिश्रा जमीन पर गिर गया जिससे उत्कर्ष मिश्रा की जान बच गयी। बाकी लोग गोली चलने की आवाज सुनते ही मौके से भाग गये।

और भीड़ को आते देख हम सभी लोग भी मौके से भाग गये थे। भागते समय हमने उत्कर्ष से कहा कि अगर पुलिस मे शिकायत की तो तुम्हे जान से मार देगे। सारी घटना पुरानी रंजिश व आवेश मे आने के कारण हो गयी थी। हमसे गलती हो गयी है। दोबारा ऐसी गलती नही करेगे।

error: Content is protected !!