फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 2 जुलाई। जिले में अपराधिक घटनाओं के दर्ज मुकदमें एवं पुलिस के गुड वर्क की घटनाओं का विवरण निम्न प्रकार है।
थाना नवाबगंज
• अभियुक्त आकाश पुत्र सुभाष निवासी ग्राम हमीरपुर थाना नवाबगंज जनपद फर्रुखाबाद द्वारा वादिनी की पुत्री को शौच क्रिया हेतु जाते समय बदनियत से हाथ पकड़कर मक्का के खेत में जबरन खींच ले जाने के संबंध में वादिनी की तहरीर पर मु0अ0सं0 188/26 धारा 74 बीएनएस व 7/8 पॉक्सो एक्ट पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
• अभियुक्त हरिकरन पुत्र नरेशचन्द्र निवासी पूरनपुर सिगौंली थाना कमालगंज जनपद फर्रुखाबाद आदि 04 नफर द्वारा अपने रिश्तेदारों के सहयोग से वादी की पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के संबंध में वादी की तहरीर पर मु0अ0सं0 189/26 धारा 137(2)/61(2) बीएनएस पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
• अज्ञात अभियुक्त द्वारा वादी के पुत्र अहम शाक्य, सत्यम पुत्र शिवरतन एवं आयुष पुत्र संजीव का घर से नवाबगंज कोचिंग सेन्टर बर्थडे पार्टी में जाने की बात कहकर कहीं चले जाने के संबंध में वादी बृजेश कुमार पुत्र रामचरन सिंह निवासी ग्राम बरतल थाना नवाबगंज जनपद फर्रुखाबाद की तहरीर पर मु0अ0सं0 187/26 धारा 137(2) बीएनएस पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
थाना जहानगंज
• अज्ञात अभियुक्त/चोर द्वारा वादी की हार्डवेयर दुकान की खिड़की उखाड़कर दुकान में रखे 4 बण्डल पन्नी, निवाड़, बाण व रॉड़ की पेटी आदि सामान चोरी कर ले जाने के संबंध में वादी नीलेश पुत्र जगदीशचन्द्र निवासी ग्राम लक्ष्मण नगला थाना जहानगंज जनपद फर्रुखाबाद की तहरीर पर मु0अ0सं0 125/26 धारा 305/331(4) बीएनएस पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
थाना फतेहगढ़
• मैसर्स जय श्री कृष्णा रेफ्रिजरेशन बेवर रोड भोलेपुर थाना कोतवाली फतेहगढ़ द्वारा अग्निशमन अनापत्ति प्रमाण-पत्र, बीमा प्रपत्र, मशीनरी एवं भवन सुदृढ़ता प्रमाण-पत्र, नेशनल बिल्डिंग कोड लाइसेंस नवीनीकरण एवं निर्धारित प्रपत्र/चालान शुल्क प्रस्तुत किये बिना कृषकों का लाखों रुपये का आलू अवैध रूप से शीतगृह में भण्डारित करने के संबंध में राघवेन्द्र सिंह आलू व शाकभाजी विकास अधिकारी फर्रुखाबाद की तहरीर पर मु0अ0सं0 208/26 धारा 33 उ0प्र0 कोल्ड स्टोरेज विनियमन अधिनियम 1976 पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
• अभियुक्त शादाब पुत्र मैराजुद्दीन निवासी कुडरा मडैया थाना कोतवाली फतेहगढ़ जनपद फर्रुखाबाद द्वारा वादिनी के साथ गाली-गलौज कर मारपीट करना तथा जान से मारने की धमकी देने के संबंध में वादिनी श्रीमती शबीना पत्नी गुड्डू निवासिनी कुडरा मडैया थाना कोतवाली फतेहगढ़ जनपद फर्रुखाबाद की तहरीर पर मु0अ0सं0 207/26 धारा 115(2)/352/351(3) बीएनएस पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
थाना कमालगंज
• अभियुक्त छोटे पुत्र भूरे निवासी ग्राम कतरौली पट्टी थाना कमालगंज जनपद फर्रुखाबाद आदि 4 नफर द्वारा वादिनी के साथ गाली-गलौज कर मारपीट करना तथा जान से मारने की धमकी देने के संबंध में वादिनी श्रीमती सन्ध्या देवी पत्नी कृष्ण कुमार निवासिनी ग्राम कतरौली पट्टी थाना कमालगंज जनपद फर्रुखाबाद की तहरीर पर मु0अ0सं0 194/26 धारा 115(2)/352/351(2) बीएनएस पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
• अभियुक्त शानू पुत्र गुलाम हसन निवासी ग्राम सरह थाना राजेपुर जनपद फर्रुखाबाद द्वारा अपनी मोटरसाइकिल को तेजी व लापरवाही से चलाकर वादी के भाई की मोटरसाइकिल संख्या UP 76 AM 1720 में टक्कर मारकर घायल करने तथा मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त करने के संबंध में वादी राहुल पुत्र महेश निवासी कुँवरपुरा थाना कमालगंज जनपद फर्रुखाबाद की तहरीर पर मु0अ0सं0 195/26 धारा 281/125A/324(4) बीएनएस पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
• अभियुक्त रामलड़ैते पुत्र छोटेलाल निवासी ग्राम मीठापुर थाना कमालगंज जनपद फर्रुखाबाद आदि 4 नफर द्वारा वादी व वादी की पुत्री के साथ गाली-गलौज कर मारपीट करना तथा जान से मारने की धमकी देने के संबंध में वादी श्री राजीव कुमार पुत्र छोटेलाल निवासी ग्राम मीठापुर थाना कमालगंज जनपद फर्रुखाबाद की तहरीर पर मु0अ0सं0 192/26 धारा 115(2)/352/351(2) बीएनएस पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
• अभियुक्त बृजमोहन पुत्र ध्यान सिंह निवासी ग्राम खुदागंज थाना कमालगंज जनपद फर्रुखाबाद आदि 4 नफर द्वारा वादिनी व उसकी पुत्री के साथ गाली-गलौज कर मारपीट करना तथा जान से मारने की धमकी देने के संबंध में वादिनी श्रीमती रोजा बेगम पत्नी अनवर निवासिनी ग्राम खुदागंज थाना कमालगंज जनपद फर्रुखाबाद की तहरीर पर मु0अ0सं0 193/26 धारा 115(2)/352/351(2) बीएनएस पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
थाना शमसाबाद
• अज्ञात अभियुक्त/चोर द्वारा वादी के विद्यालय से 4 बड़ी बैटरी एवं 1 इन्वर्टर चोरी कर ले जाने के संबंध में वादी मोहित पटेल पुत्र विचित्र कुमार गंगवार निवासी कस्बा व थाना कायमगंज जनपद फर्रुखाबाद की तहरीर पर मु0अ0सं0 114/26 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
थाना कादरीगेट
• अभियुक्तगण सूरज राजपूत पुत्र चरनसिंह निवासी ग्राम महलई थाना मऊदरवाजा जनपद फर्रुखाबाद आदि 4 नफर द्वारा वादिनी से अतिरिक्त दहेज में मोटरसाइकिल की मांग करना, मांग पूरी न होने पर गाली-गलौज कर मारपीट करना, जान से मारने की धमकी देना तथा जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने के संबंध में वादिनी की तहरीर पर मु0अ0सं0 153/26 धारा 85/115(2)/352/351(3) बीएनएस, ¾ डीपी एक्ट व 3(1)द/3(1)ध/3(2)VA एससी/एसटी एक्ट पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
थाना कम्पिल
• अभियुक्तगण सुरेश पुत्र सत्यपाल निवासी ग्राम भैंसरी थाना कम्पिल जनपद फर्रुखाबाद आदि 11 नफर द्वारा एक राय होकर वादिनी के घर में घुसकर वादिनी व उनके परिजनों के साथ गाली-गलौज कर मारपीट करने के संबंध में वादिनी श्रीमती शीला पत्नी रामअवतार निवासिनी ग्राम भैंसरी थाना कम्पिल जनपद फर्रुखाबाद की तहरीर पर मु0अ0सं0 129/26 धारा 191(2)/333/115(2)/352 बीएनएस पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
थाना मऊदरवाजा
• अभियुक्त सुधीर कुमार पुत्र रामनिवास निवासी ग्राम रशीदपुर थाना मऊदरवाजा जनपद फर्रुखाबाद के कब्जे से 12 अदद देशी शराब के पव्वे बब्बर शेर मिरिण्डा ब्राण्ड के नाजायज बरामद होने के संबंध में उ0नि0 विनीत त्रिपाठी थाना मऊदरवाजा जनपद फर्रुखाबाद की तहरीर पर मु0अ0सं0 243/26 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
थाना फर्रुखाबाद
• अभियुक्त प्रवीण पुत्र रामसनेही निवासी मोहल्ला सलावत खाँ थाना कोतवाली फर्रुखाबाद जनपद फर्रुखाबाद द्वारा सट्टे की खाईबाड़ी करना तथा पकड़े जाने पर उसके कब्जे से 2 अदद सट्टा पर्ची, पैड, कार्बन, पैन एवं कुल 780 रुपये नगद बरामद होने के संबंध में उ0नि0 सन्तोष कुमार थाना कोतवाली फर्रुखाबाद की तहरीर पर मु0अ0सं0 135/26 धारा 13 जुआ अधिनियम पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
थाना मेरापुर
• अभियुक्त उपेन्द्र पुत्र राजबहादुर निवासी ग्राम नदौरा थाना मेरापुर जनपद फर्रुखाबाद आदि 4 नफर द्वारा वादी के परिजनों के साथ गाली-गलौज कर धारदार हथियार से मारपीट करना तथा जान से मारने की धमकी देने के संबंध में वादी अनिल कुमार पुत्र नत्थूसिंह निवासी ग्राम नदौरा थाना मेरापुर जनपद फर्रुखाबाद की तहरीर पर मु0अ0सं0 90/26 धारा 115(2)/352/351(3)/118(1) बीएनएस पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
थाना मोहम्मदाबाद
• अभियुक्त विनय कुमार पुत्र नन्दराम निवासी जाजपुर गोवा थाना मोहम्मदाबाद जनपद फर्रुखाबाद द्वारा विद्युत उपकेन्द्र 132 के0वी0 नीमकरौरी से 220 मीटर केबिल मय ड्रम चोरी कर ले जाने के संबंध में वादी अंशु मिश्रा उर्फ सोनू मिश्रा पुत्र प्रेमकिशोर मिश्रा निवासी आवास विकास कालोनी थाना कोतवाली मैनपुरी जनपद मैनपुरी की तहरीर पर मु0अ0सं0 216/26 धारा 303(2) बीएनएस ( न्यायालय के आदेशानुसार पंजीकृत) विधिक कार्यवाही की जा रही है।

