3 गौकश गिरफ्तार: तमंचे व औजार बरामद

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 2 जुलाई। कोतवाली कायमगंज पुलिस ने चोरी चुपके गांव कई करने वाले तीन लोगों को तमंचे व औजार सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने प्रयास करके रफीक अहमद उर्फ राजू पुत्र मुगीर खाँ निवासी ग्राम कटरा रहमत खां, सिमरती उर्फ पच्चू पुत्र इखरार निवासी ग्राम अताईपुर व गुड्डू उर्फ सलीम खां पुत्र मुक्खन खाँ निवासी ग्राम अताईपुर जदीद को पकड़ने में सफलता हासिल की। अभियुक्तों के कब्जे से गौकशी में प्रयोग किए जाने वाली में 4 छुरी, रस्सी व 2 अवैध देशी तमंचें एवं कारतूस 315 बोर बरामद किए गए। बरामदगी के आधार पर अभियोग दर्ज अभियोग में धारा 11 पशु क्रूरता अधिनियम व धारा 3/25 आर्म्स एक्ट व धारा 4/25 आयुध अधिनियम की बढोत्तरी कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

पूंछताछ करने पर अभियुक्तों ने पुलिस को बताया कि चांद मियां ने पहले से ही एक गोवंश तलाश कर रखा था। जिसे काटने के बाद गोश्त को बोरे में भरकर ले गये थे। मालूम हो कि 29 जून को कोतवाली कायमगंज के ग्राम कटरा रहमत खां में केले के खेत में मृत गोवंश के अवशेष की सूचना प्राप्त होने पर कोतवाली कायमगंज पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुँच कर पशु चिकित्साधिकारी को बुलाया गया था। डॉक्टर द्वारा आवश्यक परीक्षण एवं विधिक कार्यवाही करते हुए मृत गोवंश के अवशेषों के नमूनों को दो डिब्बों में सुरक्षित कर उपलब्ध कराया गया था। प्रकरण के संबंध में उपनिरीक्षक अरविंद कुमार की तहरीर के आधार पर कोतवाली कायमगंज में मु0अ0सं0 172/2026, धारा 3/5/8 उत्तर प्रदेश गोवध निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

error: Content is protected !!