हादसे में बाइक सवार की मौत: हत्याकांड में भाइयों पर केस

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 7 जुलाई। हादसे में बाइक सवार श्याम प्रकाश राठौर की मौत हो जाने पर परिवार में मातम छा गया। जनपद कन्नौज कोतवाली गुरसहायगंज के ग्राम गढ़िया निवासी 45 वर्षीय श्याम प्रकाश राठौर सुबह करीब 8 बजे घर से बाइक द्वारा थाना शमशाबाद क्षेत्र की शव यात्रा में शामिल होने जा रहे थे। जब श्याम प्रकाश थाना कमालगंज के ग्राम रजीपुर के पास से गुजर रहे थे उसी समय किसी वाहन की जोरदार टक्कर लगने से वह झाड़ियों में जा गिरे उनकी बाइक सड़क के किनारे पड़ी देखी गई। रामप्रकाश काफी देर तक झाड़ियां में घायल पड़े रहे, किसी राहगीर की सूचना पर खुदागंज चौकी इंचार्ज सुभाष कुमार मौके पर पहुंचे पुलिस ने श्याम प्रकाश को एंबुलेंस से सीएचसी कमालगंज भिजवाया।

डॉक्टर विकास पटेल ने श्याम प्रकाश को मृत घोषित कर दिया श्याम प्रकाश के पास मिली आईडी एवं मोबाइल फोन से परिजनों को घटना की जानकारी दी गई। अस्पताल पर पहुंचे परिवार की महिलाएं श्याम प्रकाश के शव को देखकर बुरी तरह बिलखती रही।

अज्ञात शव की शिनाख्त

थाना कमालगंज क्षेत्र में बीते दिन मिले शव की सोनेलाल के रूप में शिनाख्त की गई है। सोनेलाल जनपद शाहजहांपुर थाना जलालाबाद के ग्राम परैना निवासी सुरेश सिंह का पुत्र था। सुरेश सिंह ने बेटे की हत्या के मामले में थाना कमालगंज के ग्राम कल्लू नगला निवासी अवधेश एवं उसके भाई विनेश के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। सुरेश सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि ड्राइवर सुरेश सिंह की अवधेश की पत्नी आरती से फोन पर बात होती थी। इसी रंजिश में अवधेश ने अपने भाई विनेश के साथ मिलकर बेटे की हत्या कर दी है। शव कुछ छिपाने के लिए डाला गया है। मालूम हो कि हत्या आरोपी अवधेश को बीते दिन ही पुलिस ने पकड़ लिया था।

error: Content is protected !!