फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 7 जुलाई। ब्लाक मोहम्मदाबाद ग्राम पंचायत राजा रामपुर मेई के प्रधान विक्रम सिंह उर्फ विक्कू यादव ने मनरेगा का भुगतान न करने वाले एपीओ की जिलाधिकारी से शिकायत की है। प्रधान श्री यादव ने आज शिकायती पर देकर जिलाधिकारी को अवगत कराया कि प्रार्थी ने वर्ष 2023 मे ग्राम पंचायत में इण्टरलॉकिंग गली व नाली आदि का निर्माण कार्य कराना प्रारम्भ किया था जो माह दिसम्बर 2023 मे पूर्ण हो गया था। जिसकी फाइल माह जनवरी 2024 को ब्लाक कार्यालय में फीड हो गयी थी। शासनादेश द्वारा मनरेगा कार्यों का यह आदेश किया गया है कि वर्ष-2024-25 मे ग्राम प्रधानों द्वारा अपनी अपनी ग्राम पंचायत में कराये गये मनरेगा कार्यों का भुगतान कर दिया जाये।
ब्लाक के ए०पी०ओ० द्वारा अभी तक ग्राम पंचायत राजा रामपुर मेई में कराये गये मनरेगा कार्य का भुगतान नही किया गया है। जबकि वर्ष 2023 मे उक्त ग्राम पंचायत मे ग्राम प्रधान द्वारा कराये गये मनरेगा कार्यो के भुगतान हेतु वी०डी०ओ० द्वारा फाइल स्वीकृत की गयी थी। परन्तु ए०पी०ओ० मयंक कुमार द्वारा भुगतान नही किया। जबकि जिन-जिन ग्राम पंचायतो जैसे नदौरा 4,96000 रुपये व पुठरी मे 5,61,000 रुपये व बाकरपुर 4,46000 रुऐ व बनकी 4,54,000 रुपये व हमीरपुर 3,89,000 रुपये व सकवाई में 3,77000 रुपये व जाजपुर गोवा मे 6,97000 रुपयों का बाद मे कार्य कराया गया। उनका भुगतान ए०पी०ओ० द्वारा पूरा कर दिया गया है।
जबकि ग्रामपंचायत राजा रामपुर मेई के मनरेगा कार्य का केवल 1,72,000 रुपये का भुगतान किया गया। शेष भुगतान अभी तक वाकी है, पहले का भुगतान अभी तक नही किया गया है।जिलाधिकारी ने मामले की जांच मुख्य विकास अधिकारी को दी है। बताया जाता है कि एपीओ मयंक कुमार कमीशन खोरी के कारण एक ही ब्लॉक में 6 सालों से डटे है।

