जिले के अपराधिक मुकदमों का विवरण: पुलिस के गुड वर्क

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 7 जुलाई। जिले के अपराधिक घटनाओं के मुकदमें एवं पुलिस के गुड वर्क की घटनाओं का विवरण निम्न प्रकार है।

कोतवाली फतेहगढ़

• अभियुक्तगण सलमान खान पुत्र चमन खान निवासी याकूतगंज थाना कोतवाली फतेहगढ़ जनपद फर्रुखाबाद आदि 4 नफर द्वारा वादी की बहन को बहला-फुसलाकर कहीं भगा ले जाना तथा शिकायत करने पर वादी के साथ गाली-गलौज कर मारपीट करना व जान से मारने की धमकी देने के संबंध में वादी की तहरीर पर मु0अ0सं0 213/26 धारा 87/115(2)/352/351(3) बीएनएस पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

थाना अमृतपुर

• अभियुक्तगण रजनेश पुत्र जोगराज निवासी ग्राम करनपुर दत्त थाना अमृतपुर जनपद फर्रुखाबाद आदि 4 नफर द्वारा वादी के साथ गाली-गलौज कर मारपीट करना व जान से मारने की धमकी देने के संबंध में वादी शिवेन्द्र पुत्र धनपाल सिंह निवासी ग्राम करनपुर दत्त थाना अमृतपुर जनपद फर्रुखाबाद की तहरीर पर मु0अ0सं0 88/26 धारा 115(2)/352/351(3) बीएनएस पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

थाना कादरीगेट

• अभियुक्तगण अशोक कुमार पुत्र रामभरोसे निवासी आवास विकास थाना कादरीगेट जनपद फर्रुखाबाद आदि 4 नफर द्वारा सामान्य आशय से वादिनी व उसके पति के साथ घर में घुसकर गाली-गलौज व मारपीट करना, जान से मारने की धमकी देना तथा तमंचा लगाकर वादिनी के सोने के कुण्डल व सोने की चेन ले जाने के संबंध में वादिनी श्रीमती नितिन यादव पत्नी अजय यादव निवासिनी म0नं0 01/46 आवास विकास थाना कादरीगेट जनपद फर्रुखाबाद की तहरीर पर मु0अ0सं0 162/26 धारा 333/115(2)/352/351(3)/309/3(5) बीएनएस पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। नोटः- दौराने विवेचना धारा 333/309 बीएनएस का लोप किया गया। न्यायालय के आदेशानुसार पंजीकृत

• अभियुक्तगण रक्षपाल पुत्र रामचन्द्र निवासी ग्राम नौनमगंज थाना कादरीगेट जनपद फर्रुखाबाद आदि 4 नफर द्वारा वादिनी व उसके बच्चों के साथ गाली-गलौज कर मारपीट करने के संबंध में वादिनी श्रीमती राजरानी पत्नी महेन्द्र निवासिनी ग्राम नौनमगंज थाना कादरीगेट जनपद फर्रुखाबाद की तहरीर पर मु0अ0सं0 163/26 धारा 115(2)/352 बीएनएस पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। उक्त अभियोग न्यायालय के आदेशानुसार एनसीआर से तरमीम।

कोतवाली मोहम्मदाबाद

• अभियुक्त कुलदीप पुत्र राजेश उर्फ मिन्टू शाक्य निवासी ग्राम जाजपुर बंजारा थाना मोहम्मदाबाद जनपद फर्रुखाबाद द्वारा वादिनी की पुत्री के साथ अश्लील हरकतें व छेड़खानी करने के संबंध में वादिनी की तहरीर पर मु0अ0सं0 227/26 धारा 74 बीएनएस पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

• अभियुक्तगण मुन्नू पुत्र रामेश्वर सिंह निवासी ग्राम कुडियानी थाना मोहम्मदाबाद जनपद फर्रुखाबाद आदि 4 नफर द्वारा वादिनी के साथ गाली-गलौज कर मारपीट करने के संबंध में वादिनी श्रीमती सृष्टि पत्नी उपेन्द्र सिंह निवासिनी ग्राम कुडियानी थाना मोहम्मदाबाद जनपद फर्रुखाबाद की तहरीर पर मु0अ0सं0 226/26 धारा 115(2)/352 बीएनएस पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। उक्त अभियोग न्यायालय के आदेशानुसार एनसीआर से तरमीम किया गया है।

थाना नवाबगंज

• अभियुक्त शेरसिंह पुत्र उजागर निवासी ग्राम कनहऊ पट्टियां थाना नवाबगंज जनपद फर्रुखाबाद द्वारा वादी के साथ गाली-गलौज कर मारपीट करना तथा जान से मारने की धमकी देने के संबंध में वादी बृजेश कुमार पुत्र चौखेलाल निवासी ग्राम दनियापुर मानपुर सिरौली थाना नवाबगंज जनपद फर्रुखाबाद की तहरीर पर मु0अ0सं0 192/26 धारा 115(2)/352/351(3) बीएनएस पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

• बोलेरो गाड़ी संख्या UP 76 AN 9954 के चालक राजीव कुमार पुत्र अमर सिंह निवासी ग्राम गणपतपुर थाना मोहम्मदाबाद जनपद फर्रुखाबाद द्वारा वाहन को तेजी व लापरवाही से चलाकर वादी की खड़ी गाड़ी संख्या UP 76 AK 5797 में पीछे से टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त करने के संबंध में वादी जितेन्द्र सिंह पुत्र राजेन्द्र सिंह निवासी नगला पोहपी थाना मोहम्मदाबाद जनपद फर्रुखाबाद की तहरीर पर मु0अ0सं0 193/26 धारा 281/324(4) बीएनएस पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

• अभियुक्त ओमबीर पुत्र रामकुमार निवासी ग्राम उम्मरपुर थाना नवाबगंज जनपद फर्रुखाबाद को शासन द्वारा 6 माह के लिए जिला बदर घोषित किए जाने के उपरांत समयावधि पूर्ण होने से पूर्व अपने गांव में पाए जाने के संबंध में व0उ0नि0 गीतम सिंह थाना नवाबगंज जनपद फर्रुखाबाद की तहरीर पर मु0अ0सं0 194/26 धारा 3/10 उ0प्र0 गुण्डा नियंत्रण अधिनियम पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

थाना मेरापुर

• अभियुक्तगण प्रशान्त पुत्र संजीव निवासी ग्राम अछरौड़ा थाना मेरापुर जनपद फर्रुखाबाद आदि 4 नफर द्वारा वादी के घर में घुसकर उसके परिजनों के साथ धारदार हथियार से मारपीट करना व जान से मारने की धमकी देने के संबंध में वादी बृजेश कुमार पुत्र रामबक्श निवासी ग्राम अछरौड़ा थाना मेरापुर जनपद फर्रुखाबाद की तहरीर पर मु0अ0सं0 92/26 धारा 115(2)/333/351(3)/118(1) बीएनएस पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

error: Content is protected !!