दागी एसएसआई लाइन हाजिर: चौकी इंचार्ज की पोस्टिंग

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 7 जुलाई। पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह ने आदर्श थाना मऊदरवाजा के लापरवाह वरिष्ठ उप निरीक्षक वीरेंद्र सिंह को को लाइन हाजिर कर दिया है। एसपी ने पुलिस लाइन के उप निरीक्षक कासिफ हनीफ की फतेहगढ़ की सिविल लाइन चौकी प्रभारी पद पर तैनाती की है। पुलिस लाइन के उप निरीक्षक जितेंद्र सिंह तख्खर को मीडिया सेल का प्रभारी बनाया गया। जबकि पुलिस लाइन के उप निरीक्षक संजय कुमार दुबे को थाना कादरी गेट, उप निरीक्षक गौरव कुमार शुक्ला को थाना राजेपुर एवं उप निरीक्षक अरविंद कुमार को कोतवाली कायमगंज भेजा गया।
उप निरीक्षक वीरेंद्र सिंह की महिला थाने से 18/12/2024 को थाना मऊदरवाजा में वरिष्ठ उपनिरीक्षक पद पर तैनाती हुई थी। उनकी 18 महीना 19 दिन थाना मऊदरवाजा पर तैनाती रही है।

सीसीटीएनएस कार्यालय के आरक्षी अरविंद सिंह का तबादला सर्विलांस सेल में किया गया है। वरिष्ठ उप निरीक्षक वीरेंद्र सिंह पीड़ितों के साथ बदसलूकी करने के लिए चर्चित रहे। उन्होंने ही व्यापारी नेता अंकुर श्रीवास्तव आदि के विरुद्ध गलत ढंग से मुकदमा दर्ज कराया था जिसमें निर्दोष व्यापारियों को भी आरोपी बनाया गया था। व्यापारियों ने गलत ढंग से दर्ज किए गए मुकदमें प्रदेश भर में विरोध किया था।

error: Content is protected !!