फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 19 जुलाई। नगर फर्रुखाबाद में विद्युत की जबरदस्त आंख मिचौली से होने वाली परेशानियों से उपभोक्ताओं में जबरदस्त रोष व्याप्त है। नगर क्षेत्र में अक्सर बिजली आने एवं चले जाने की समस्या आम हो जाने के कारण उपभोक्ताओं को बिजली का लाभ नहीं मिल पा रहा है। परेशान उपभोक्ता जब विद्युत आपूर्ति की जानकारी करने के लिए विभागीय कर्मचारियों से संपर्क करते हैं तो उनके फोन नहीं उठते हैं अथवा फोन बंद पाए जाते हैं। जिनमें लाइनमैन जूनियर इंजीनियर एसडीओ एवं अधिशासी अभियंता शामिल है। बताया जाता है की शहर के अनेकों गलियों की लाइनें जर्जर हो चुकी है लोड़ बढ़ने पर कहीं न कहीं धागे की तरह तार टूट जाते हैं।
तार के जोड़ने के बाद आपूर्ति चालू होने में घंटों लग जाते हैं। आईटीआई सब स्टेशन पर शिकायत करने वाला फोन भी अक्सर नहीं मिलता उठना है कंप्लेंट दर्ज करने के बजाय उपभोक्ता से कहा जाता है कि लाइनमैन से संपर्क करों। विद्युत अव्यवस्था के कारण लोगों का जीना हराम हो जाने से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। इसी समस्या से गुस्साए व्यापारी नेताओं ने विगत दिनों नेहरू रोड पर धरना देकर विद्युत अधिकारियों को सुधर जाने की चेतावनी दी थी।
नगर के मोहल्ला नवाब न्यामत खां पश्चिम में रहने वाले सेशन कोर्ट के सेवानिवृत वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी शैलेंद्र शुक्ला ने बताया कि वह विद्युत व्यवस्था से काफी परेशान है। 24 घंटे में दर्जनों बार बिजली आती जाती है एक घंटे तक लगातार बिजली की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। परेशानी में लाइनमैन से लेकर विद्युत अधिकारी फोन नहीं उठाते हैं। बिजली की आंख में मिचौली से मुहल्ला नवाब नियत का पश्चिम निवासी रामानंद इंटर कॉलेज के प्रबंधक विनीत अग्निहोत्री भी बहुत परेशान है। उन्होंने आला अधिकारियों को अव्यवस्थाओं को दूर कर रोस्टर के मुताबिक विद्युत आपूर्ति कराये जाने की मांग की है।

