फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 19 जुलाई। जिला उद्योग व्यापार मण्डल की बैठक में आज आईटी सेल की नगर कार्यकारिणी की घोषणा की गई। जिला उद्योग व्यापार मण्डल के संयुक्त महामंत्री अनुपम रस्तोगी के प्रतिष्ठान पर बैठक हुई। उद्योग व्यापार मण्डल जिलाध्यक्ष सदानन्द शुक्ला के निर्देशन में आईटी सेल के जिला अध्यक्ष संजय रस्तोगी एडवोकेट ने आईटी सेल की नगर कार्यकारिणी की घोषणा की। योगेश रस्तोगी को आईटी सेल का नगर अध्यक्ष घोषित किया गया। निशित रस्तोगी, मुकेश गुप्ता, दीपू गुप्ता, शोभिता रस्तोगी को उपाध्यक्ष शरद रस्तोगी (राकेश ऊन वाले) को कोषाध्यक्ष, नरेश गुप्ता, विकल्प रस्तोगी को महामंत्री, कुनाल रस्तोगी, सुनील गुप्ता, रचित रस्तोगी, को मंत्री, एवं रोहित वर्मा, आशीष अग्रवाल को सदस्य बनाया गया।
यह जानकारी देते हुए जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजू गौतम ने बताया कि उन्होंने नगर टीम को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया है। भयमुक्त व्यापार करते की बात कही। इस अवसर पर जिला महामंत्री नरेश पालीवाल, अनुपम रस्तोगी, संजय रस्तोगी सहित अनेकों पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में जिला मीडिया प्रभारी के द्वारा भाग न लेने तथा अपना दायित्व न निभाए जाने पर नाराजगी जाहिर की गई। समझा जाता है की लापरवाही के कारण किसी दिन भी मीडिया प्रभारी की छुट्टी हो सकती है।

