फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 4 सितंबर। मऊदरवाजा थाना पुलिस ने अदालत के आदेश पर लाखों रुपए ठगने वाली दबंग महिला के विरुद्ध केस दर्ज किया है। थाना मऊदरवाजा के ग्राम जिजुइया निवासी विपिन कुमार वर्मा पुत्र स्व० हीरालाल निवासी हाल पता जसमई दरवाजा ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि प्रार्थी जसमई दरबाजा दुकान पर वस्त्रों की विक्री कर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। प्रार्थी को व्यापार के सम्बन्ध में शहर फर्रुखाबाद व अन्य जिलों व प्रदेशो में आना जाना होता है। विगत दस वर्षों से प्रार्थी की शहर फर्रुखाबाद निवासी मनमोहन दीक्षित पुत्र विमल दीक्षित से दोस्ती थी।प्रार्थी का एक दूसरे के घरो पर आने से काफी घनिष्ठता थी और एक दूसरे पर काफी विश्वास करते थे।
इसी मध्य प्रार्थी की जान पहचान मनमोहन की बहन कीर्ति पत्नी विकास चन्द दुवे निवासी मोहल्ला सुभाष नगर थाना कमालगंज से हो गयी। माह अगस्त 2025 में कीर्ति ने प्रार्थी से 5 लाख रूपया उधार मागने की मांग की थी प्रार्थी ने 5 लाख रूपये लेने वावत बातचीत की तो वह कार्य के बारे में टाल मटोल कर गयी इस बात की जानकारी मैने मनमोहन को बतायी तो मन मोहन ने कहा कि तुम इनका पैसो का इन्तजाम कर दो प्रार्थी ने कहा कि रकम बही है इनको यदि ज्यादा जरुरत है तो मैं थोडे थोडे पैसे करके दे दूंगा विश्वास में आकर प्रार्थी ने दिनांक 29.4.2025 को प्रार्थी ने अपने मोबाइल नम्बर 9580419782 से कीर्ति के मोबाइल नम्बर 7800115935 पर दो बार मैने दस हजार रुपये की अदायगी कर दी।
प्रार्थी ने कई अदायगियों में 2 लाख 21 हजार की अदायगी कर दी जिसका प्रमाण प्रार्थी के पास मौजूद है। 10.7.26 को समय करीव सांय 5 बजे प्रार्थी की दुकान पर कीर्ति व उसके साथ दो अज्ञात व्यक्ति नाम पता अजात सूरत शिनाख्त आये और आते ही तीनो व्यक्ति एक साथ बोले कि इसने 26.5.2026 को विपिन ने मेरे पास पैसे नहीं भेजे है तुरन्त ही कीर्ति ने प्रार्थी के पास टेलीफोन लगाया और कहा कि तूने रुपये क्यो नही भेजे मै तेरी दुकान पर खड़ी हूँ तूने पैसे तत्काल न डाले तो तेरे घर कल आऊंगी और तुझे बताऊंगी।
प्रार्थी डर गया और प्रार्थी से बोली कि साले मेरे बारे में पता कर लेना तुझे मैने बड़े केस में न फंसाया या जान से मरवाया या जिस तरह पैसे देते रहे वैसे ही महीने बन्दी हप्ताह बन्दी दिन बन्दी न दी तो देख लेना प्रार्थी घर वापस आया तो प्रार्थी की पत्नी व दूकान कर्मचारियो ने बताया कि कीर्ति नाम महिला व दो व्यक्ति आये थे और विला वजह पैसे दस हजार रुपये मांग रहे थे तब प्रार्थी समझ गया कि उक्त महिला एक चालू चालाक किस्म की रंगदारी वसूलने वाली महिला है प्रार्थी को पूर्ण भरोसा है कि बलात्कार जैसे झूठे मुकदमें न लिखा दे प्रार्थी काफी परिवार सहित डरा धमका है प्रार्थी के साथ व प्रार्थी के परिवार के साथ कभी भी कोई जानी माली नुकसान कर सकते है।

