युवती से छेड़खानी, पकड़ा गया ले जाने वाला: छात्रा गायब

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज) 4 सितंबर। युवती ने छेड़खानी करने वाले युवकों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने युवती को ले जाने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया। थाना मऊ दरवाजा के मोहल्ला बजरिया निहालचंद निवासी बिलाल पुत्र हनीफ 2 अगस्त को रात 8 बजे पड़ोसी मोहल्ला तकिया नसरत शाह निवासी 17 वर्षीय युवती को अपने साथ स्कूटी से कायमगंज बाईपास रोड गतिमान पेट्रोल पम्प निकट गुरुग्राम मंदिर अण्डरपास ले गया था। वहां पहले से मौजूद दो व्यक्तियों ने युवती को पकड़ लिया इस पर बिलाल डरकर भाग गया।

दोनों व्यक्ति युवती को रेलवे लाइन के पास ले गये। जिन्होंने युवती के साथ छोड़‌छाड़ की। युक्ति के द्वारा चीखने चिल्लाने पर उसे लात घूसों व थप्पड़ों से मारा पीटा गया। मुँह बंद कर जान से मारने की धमकी देते हुए युवक भाग गये, युवती को परिवार के लोग वहां से घर ले गये। युवती ने सारी बात अपनी मां को बताई। युवती ने परिजनों के साथ थाने जाकर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया गया की युवती परिजनों के साथ ननिहाल में रहती है बिलाल उसका बॉयफ्रेंड है। बताया गया की खंदिया निवासी युवको ने युवती के साथ वारदात की है। अराजक तत्व आए दिन सुनसान इलाके में महिलाओं के साथ वारदात करते हैं। पुलिस ने बिलाल को गिरफ्तार कर शांति भंग करने के आरोप में चालान कर दिया। थानाध्यक्ष अजब सिंह ने बताया की युवती का डाक्टरी परीक्षण कराया गया है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

छात्रा गायब

थाना मऊदरवाजा के ग्राम अजमतपुर निवासी कश्मीर शाक्य की 19 वर्षीय पुत्री सुहानी गायब हो गई। कश्मीर पुत्र मेघनाथ ने दर्ज कराई गई गुमशुदगी में कहा है कि मेरी पुत्री 31 अगस्त को दिन के 3.30 बजे कोचिंग गई थी तलाश करने पर सुहानी का कोई पता नहीं लगा है।

error: Content is protected !!