फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 19 अक्टूबर 26। सर्प के काटे जाने से श्रीमती संगीता शाक्य की मौत हो जाने पर परिवार में मातम छा गया। थाना मऊ दरवाजा के ग्राम नैनियन नगला निवासी राम प्रसाद शाक्य की 42 वर्षीय पत्नी संगीता बीते दिन दोपहर के समय घर में मौजूद थी। उस समय संगीता के पैर में सर्प ने काट लिया, दर्द होने पर जब पैर को देखा गया तो पता चला की सांप ने काटा है। महिला को उपचार के लिए लोहिया अस्पताल ले जाया गया डॉक्टर ने मरणासन्न महिला की हालत का उपचार करने से मना कर दिया।
परेशान परिजन गंभीर अवस्था में संगीता को ढाई घाट पर ले गए वहां झाड़-फूंक से संगीता का उपचार किया गया। आज दोपहर के समय संगीता ने दम तोड़ दिया जिससे परिवार में मातम छा गया महिला के दो पुत्र व तीन पुत्रियां हैं। थानाध्यक्ष अजब सिंह ने बताया कि दरोगा सुभाष चंद्र ने महिला के शव का पंचनामा भरा है। देर शाम शव को पोस्टमार्टम हाउस ले जाया गया। घर में सांप के मौजूद होने से परिजन भयभीत हो गए सांप को पकड़ने के लिए नगर फर्रुखाबाद से युवक को बुलाया गया। घर में समान हटाकर सांप को तलाशा गया काफी प्रयास करने के बाद सांप बक्से के नीचे छिपा मिला। युवक ने प्रयास करके करीब एक मीटर लंबे सांप को पकड़ लिया और ग्रामीणों को बताया कि यह काफी जहरीली नागिन है। इसी के काटने से महिला की मौत हुई है युवक नागिन को अपने साथले गया।


















