फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 4 सितंबर। किसान नेताओं ने प्रशासन को सलाह दी है कि की महंगे भूसे के बजाय गोवंश को सस्ता आलू खिलाया जाये। किसान नेता 7 सितंबर को जिला मुख्यालय पर प्रस्तावित किसान आंदोलन की तैयारी को लेकर जिले में जबरदस्त प्रचार कर रहे हैं। गांव-गांव में हो रही तैयारी बैठकों में प्रदेश अध्यक्ष अजय अनमोल ने कहा है कि सरकार की गलत नीतियों के कारण ही आलू किसान दिनों-दिन बर्बाद होते जा रहे हैं। किसने की बर्बादी को रोकने के लिए सरकार को आलू नीति बनानी चाहिए। पिछले वर्षों की अपेक्षा इस समय कोल्ड स्टोरेज में भण्डारित आलू की निकासी कम होने पर चौथाई आलू को फेंकने की नौबत आ सकती है। 
ऐसे हालात में कोल्डस्टोरेज में भण्डारित आलू का भण्डार शुल्क किसान से न लिया जाए, पूरा भंडारण शुल्क सरकार चुकाए। किसान आंदोलन के प्रदेश प्रभारी अशोक कटियार ने कहा कि गौशालाओं में 1200 कुंतल वाला भूसा न देकर दो तीन रुपए किलो वाले आलू को खिलाया जाये, प्रति राशनकार्ड एक पैकेट आलू दिया जाए। आज कमालगंज क्षेत्र के नौधापुर,नगला दलू,पकरिया,कुंतला, कुंदन गनेशपुर, रानू खेड़ा, नगला उदी, आदि गांवों में व्यापार मंडल अध्यक्ष रामलड़ैते राजपूत, पूर्व प्रधान अनिल कुमार दीक्षित,राजेन्द्रसिंह पाल, मंडल उपाध्यक्ष अरविन्द राजपूत, प्रवीन पाल, सुरेश चन्द्र पाल, डा महिपाल सिंह लोधी, आढ़ती लक्ष्मी नारायन वर्मा आदि किसान मौजूद रहे। किसान नेताओं ने सिर पर आलू रखकर किसानों के आलू की बर्बादी का जबरदस्त प्रदर्शन भी किया।

