फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 5 सितंबर। रात में मकान से सामान चुराने वाला चोर सीसीटीवी में कैद हो गया है। थाना कादरी गेट की पुरानी घटियाघाट निवासी सर्वेश कुमार दीक्षित ने रिपोर्ट दर्ज करने के लिए थाने में तहरीर दी है। श्री दीक्षित ने पुलिस को अवगत कराया कि वह पारिवारीजनों साथ के साथ दिल्ली में रहते हैं। पुरानी घटियाघाट स्थित मकान में ताला लगा था बीती रात मेन गेट का ताला तोड़कर चोर मकान के अंदर घुस गए। अंदर कमरों के ताले तोड़कर नकदी पीतल के बर्तन साड़ियां आदि सामान चुरा ले गए। 
रात करीब 3 बजे पड़ोसियों ने मेरे मकान के गेट को खुला देखकर मुझे जानकारी दी। घर आने पर पता चला कि मकान से चोरी हुई है। पुलिस ने सर्वश दीक्षित के मकान के आसपास सीसीटीवी कैमरे कंगाले। एक कैमरे में चोरी किया गया सामान दो झोलों में ले जाता चोर दिखा है। कादरी गेट थाना अध्यक्ष कपिल चौधरी ने एफबीडी न्यूज़ को बताया कि अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है, मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

