अशासकीय सहायता प्राप्त प्रबंधक सभा की कार्यकारिणी का गठन

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 6 सितंबर। आज अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालय प्रबन्धक सभा, फर्रुखाबाद की कार्यकारिणी का गठन प्रान्तीय नेतृत्व द्वारा नामित पर्यवेक्षक, पश्चिमांचल प्रभारी विनीत अग्निहोत्री के पर्यवेक्षण में सम्पन्न हुआ। बैठक में जनपद के 39 प्रबन्धकों ने कार्यकारिणी गठन की कार्यवाही में भाग लिया। सभी ने एक स्वर से शक्ति सैनिक इण्टर कालेज मौधा, फर्रुखाबाद के प्रबन्धक पियूष राठौर को जिलाध्यक्ष पद पर चयनित किया गया। इसी क्रम में विजय गुप्ता, प्रबन्धक, ए०वी० इण्टर कालेज, शमसाबाद को कार्यकारी अध्यक्ष, मदन मोहन कनौडिया बालिका इंटर कालेज, फर्रुखाबाद के प्रबन्धक शाह सुनील अग्रवाल एवं के०एस०आर० इ०का०, कम्पिल, फर्रुखाबाद के प्रबन्धक डा० विकास शर्मा को उपाध्यक्ष।

श्रीमती मीरा देवी, प्रबन्धक दयानन्द इण्टर कालेज, अमृतपुर, फर्रुखाबाद, श्रीमती शिखा अग्निहोत्री, प्रबन्धक, रामानन्द बालिका इण्टर कालेज, फर्रुखाबाद, सुश्री खुशी अग्निहोत्री, उपप्रबन्धक को महिला उपाध्यक्ष, कर्नल ब्रह्मानन्द इण्टर कालेज, शुकरुल्लापुर, फर्रुखाबाद, अनुराग मिश्रा, प्रबन्धक शास्त्री इण्टर कालेज, चन्दुइया, फर्रुखाबाद को महासचिव, निखिल कुमार, प्रबन्धक राष्ट्रीय विद्या मन्दिर उ०मा० विद्यालय, आर्यनगर, खलबारा, फर्रुखाबाद एवं अजय गौर, प्रबन्धक, जवाहर लाल नेहरु उ०मा० विद्यालय, नवावगंज, फर्रुखाबाद को सचिव, प्रवीन कुमार सिंह, प्रबन्धक जनसेवक आदर्श उ०मा० विद्यालय, बरखेडा, फर्रुखाबाद को कोषाध्यक्ष।

सुभाष कृष्ण सक्सेना, विवेक मिश्रा, राजेन्द्र मिश्रा, ज्ञानेन्द्र सिंह, आशुतोष मिश्रा, राजेश मसीह, एवं डा० शक्ति सिंह को सदस्य कार्यकारिणी निर्वाचित किया गया। समिति की घोषणा के बाद समस्त निर्वाचित पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

error: Content is protected !!