फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह ने कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए बीती रात दो चौकी चौकी प्रभारियों को लाइन हाजिर कर अनेकों चौकी प्रभारियों के तबादले किए हैं। एसपी ने याकूतगंज पुलिस चौकी प्रभारी प्रमोद कुमार एवं फैजबाग पुलिस चौकी प्रभारी प्रदीप कुमार को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया। एसपी ने पुलिस लाइन के उप निरीक्षक विनोद कुमार की प्रभारी चौकी याकूतगंज में तैनाती की है, सेंट्रल जेल चौकी प्रभारी उप निरीक्षक शिवकुमार को कुआं खेड़ा का प्रभारी चौकी बनाया गया।
कुआं खेड़ा के प्रभारी चौकी उप निरीक्षक जितेंद्र कुमार को सेंट्रल जेल प्रभारी चौकी पद पर भेजा गया। कोतवाली मोहम्मदाबाद के उप निरीक्षक कपिल कुशवाहा को ताजपुर चौकी का प्रभारी बनाया गया। कोतवाली कायमगंज के उपरीक्षक अरविंद कुमार की प्रभारी चौकी मंडी कायमगंज में तैनाती की गई। कोतवाली फर्रुखाबाद के उपनिरीक्षक ज्ञान प्रकाश पांडे की तैनाती प्रभारी चौकी रेलवे रोड पर की गई। कोतवाली मोहम्मदाबाद के उप निरीक्षक हरीश कुमार को फैजाबाद चौकी का प्रभारी बनाया गया,कोतवाली फतेहगढ़ के उप निरीक्षक वीर सिंह यादव को प्रभारी चौकी सरह नियुक्त किया गया।

