फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 3 अगस्त। प्रशासन ने दिव्यांग जनों को कृत्रिम अंगों के वितरण के लिए सभी ब्लॉकों में कैंपों का आयोजन किया है। जिला दिव्यांगजन अधिकारी महेंद्र प्रताप सिंह ने
सर्व साधारण को सूचित किया है कि एडिप योजनान्तर्गत भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम लि० (एल्मिको) कानुपर द्वारा जनपद फर्रुखाबाद में समस्त दिव्यांगजनों हेतु (जिन्होने विगत 3 वर्षों में किसी शासकीय योजनान्तर्गत निःशुल्क सहायक उपकरण प्राप्त न किया हो) को सहायक उपकरण यथा-ट्राईसाइकल, कृत्रिम अंग एवं कैलिपर्स, व्हीलचेयर, बैसाखी, वाकिंग स्टिक, स्र्माट केन, छड़ी, कुष्ठ रोगी हेतु लिप्रोसी किट, एम०आर० किट एवं श्रवण यन्त्र आदि एवं विगत 5 वर्षों में मोटराईज्ड ट्राईसाइकिल न प्राप्त हुई हो, को मोटराईज्ड ट्राईसाइकिल एवं अन्य उपकरण वितरण हेतु निम्नलिखित तिथियों एवं स्थानों पर चिन्हांकन शिविर आयोजित किया जाना सुनिश्चित हुआ है।
17 अगस्त प्रातः 11 बजे से सायं 4 बजे तक विकास खण्ड परिसर बढ़पुर, 18 को विकास खण्ड राजेपुर, 19 को विकास खण्ड कमालगंज, 20 को विकास खण्ड नवाबगंज, 21 विकास खण्ड शमसाबाद 22 को विकास खण्ड मोहम्मदाबाद एवं 24 अगस्त प्रातः 11 बजे से सायं 4 बजे तक विकास खण्ड कायमगंज में कैंप लगेंगे। योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु समस्त इच्छुक दिव्यांगजन अपना आधार कार्ड, दिव्यांग प्रमाण पत्र (यू०डी०आई०डी) एवं आय प्रमाण पत्र जिनकी समस्त श्रोतो से मासिक आय 22500 प्रतिमाह से कम हो, ( सांसद/विधायक, सभासद, ग्राम प्रधान, एवं स्वप्रमाणित आय प्रमाण पत्र मान्य) को लेकर सम्बन्धित विकास खण्ड के शिविर में उपकरण हेतु पंजीकरण कराकर योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। योजना से संबंधित अधिक जानकारी हेतु 8189038783 पर संपर्क करें। महेंद्र प्रताप सिंह जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, फर्रुखाबाद।

