फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज) 6 अगस्त। कोतवाली मोहम्मदाबाद क्षेत्र में शादी का विरोध किए जाने से गुस्साए प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर जान दे दी। जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। 21 वर्षीय युवक ने बीती रात गांव के बाहर नदी किनारे बकैना के पेड़ से फांसी पर लटक गया। जानकारी मिलने पर परिजन युवक को फांसी से उतारकर घर ले गए। प्रेमी के मर जाने की जानकारी मिलने पर उसकी 22 वर्षीय प्रेमिका आज सुबह घर में ही पंखे में दुपट्टा बांधकर फांसी पर लटक गई। लोक लज्जा के कारण परिजनों ने पुलिस को सूचना नहीं दी और शव का आज सुबह नदी के किनारे दाह संस्कार कर दिया।
पुलिस करीब 11 बजे मौके पर पहुंची तब तक शव फुंक चुके थे। गुस्साई पुलिस ने घटना की तुरंत जानकारी न देने के लिए प्रधान को हड़काया। गांव वालों में चर्चा है की प्रेमी-प्रेमिका ने करीबी एक वर्ष पूर्व कोर्ट मैरिज कर ली थी। परिवार का दबाव पड़ने पर डीजे का काम करने वाला युवक गाजियाबाद चला गया था। वह करीब 5 दिन पहले ही घर आया था। परिजनों ने लड़की को पढ़ने के लिए भोगांव क्षेत्र की रिश्तेदारी में भेज दिया था वहां युवती बीएससी कर रही थी।

