थानों में उप निरीक्षकों की तैनाती: लाइन हाजिर दरोगा की रवानगी

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 8 अगस्त। पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह ने उप निरीक्षकों की थानों में तैनाती की है। एसपी ने पुलिस लाइन के उप निरीक्षक राजेश कुमार की मऊदरवाजा थाने में वरिष्ठ उप निरीक्षक पद पर तैनाती की है। पुलिस लाइन के उप निरीक्षक ध्रुव कुमार मिश्रा एवं उप निरीक्षक मोहित द्विवेदी को थाना मऊदरवाजा भेजा है।

पुलिस लाइन के उप निरीक्षक दीपक कुमार त्रिवेदी की थाना नवाबगंज एवं उप निरीक्षक राजेन्द्र कुमार की कोतवाली फर्रुखाबाद में तैनाती की गई है। मालूम हो थाना मऊदरवाजा के लाइन हाजिर किए गए उपनिरीक्षक वीरेंद्र कुमार की बीते दिनों पुलिस लाइन के लिए रवानगी की जा चुकी है।

error: Content is protected !!