फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 7 अगस्त। तहसील सदर अधिवक्ता महासभा के गठन के लिए एल्डर्स कमेटी का का गठन किया गया है। आज तहसील सदर में अधिवक्ता महासभा की आवश्यक बैठक मंजेश कटियार एडवोकेट के चेम्बर में हुई। जिसमे सर्व सम्मति से चुनाव कराने हेतु एल्डर्स कमेटी का चयन किया गया। एल्डर्स कमेटी के सदस्यों में वरिष्ठ अधिवक्ता दयाशंकर तिवारी एडवोकेट, प्रद्युम्न कुमार गुप्ता, एडवोकेट, प्रवीन चन्द्र सक्सेना, एडवोकेट, विपिन बिहारी सक्सेना, एडवोकेट ओम प्रकाश सिंह एडवोकेट शामिल हैं।
अब अधिक्ता महासभा चुनाव हेतु समस्त निर्णय एल्डर्स कमेटी लेगी। बैठक की अध्यक्षता अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता दिनेश कुमार सक्सेना ने की। बैठक में दयाशंकर तिवारी, प्रद्युमन कुमार गुप्ता, प्रवीन चन्द्र सक्सेना, जनार्दन दत्त राजपूत, आशुतोष कटियार, महेन्द्र प्रताप सिंह, अनुराग तिवारी, आशीष कुमार सक्सेना, रामसनेही उर्फ मुन्ना यादव, उमाशंकर आदि अधिवक्ता मौजूद रहे। मालूम हो कि तहसील बार एसोसिएशन के निष्क्रिय हो जाने के कारण अधिवक्ता महासभा सक्रिय हुई है।

