फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज) 10 सितंबर। एल्डर्स कमेटी ऑफ अधिवक्ता महासभा के अध्यक्ष दयाशंकर तिवारी एडवोकेट ने आज सर्वसम्मति से अधिवक्ता महासभा तहसील सदर की नवीन कार्यकारिणी घोषित कर दी है। अध्यक्ष योगेश चंद दीक्षित एडवोकेट, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय प्रताप सिंह एडवोकेट, उपाध्यक्ष संजय चावला एडवोकेट, महासचिव जनार्दन राजपूत एडवोकेट, संयुक्त सचिव उमाशंकर सक्सेना, कोषाध्यक्ष दिलीप कुमार सक्सेना, ऑडिटर राकेश कुमार सक्सेना, पुस्तकालय अध्यक्ष प्रदीप कुमार गुप्ता।
कार्यकारिणी सदस्य तेज सिंह राजपूत, नासिर मोहम्मद खान, अनुराग तिवारी, अंशुमान सिंह, प्रकाश द्विवेदी, आसिफ अली एवं सौरभ सक्सेना। आशुतोष कुमार कटियार को अधिवक्ता महासभा का संरक्षक बनाया गया। गणेश पूजन के उपरांत एल्डर्स कमेटी के पदाधिकारियों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र वितरित किए। नवनिर्वाचित पदाधिकारी ने पगड़ी पहनाकर एवं शाल उड़ाकर एल्डर्स कमेटी के पदाधिकारियों को सम्मानित किया।
युवा अधिवक्ताओं ने आतिशबाजी छुड़ाकर एवं मिष्ठान वितरण कर खुशी का जश्न मनाया। इस दौरान एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष दयाशंकर तिवारी ने एक जुटता पर जोर दिया, अजय कुमार त्रिवेदी ने कहा कि बगैर किसी भेदभाव के कमेटी का निर्वाचन तारीफ योग्य है प्रवीन चंद सक्सेना ने कहा कि आपसी सहमति से पदाधिकारी का चयन अच्छी परंपरा है।
इस मौके पर प्रदुमन कुमार गुप्ता, ओमप्रकाश सिंह, मंजेश कटियार, विपिन बिहारी सक्सेना, प्रांशु गुप्ता, धर्मेंद्र कनौजिया, पुष्पेंद्र सिंह भदौरिया, अंबुज तिवारी, अतुल शाक्य, नवीन गंगवार, सत्येंद्र शाक्य, परवेज अली, रविनेश यादव, कर्मचारी नेता प्रमोद दीक्षित आदि मौजूद रहे।

