फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 11 सितंबर 26। श्री विश्वनाथ सामाजिक सेवा संस्थान द्वारा संस्कृति मंत्रालय के सहयोग से एवं संस्कार भारती के संयुक्त तत्वावधान में आज नगर के विभिन्न विद्यालयों में श्रीकृष्ण महारास महोत्सव के अंतर्गत चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमे 90 बच्चों ने प्रतिभाग किया। प्रत्येक विद्यालय में प्रथम तीन प्रतिभागियों को पुरस्कृत करने के लिए चयन किया गया।
जिसमें निर्णायक की भूमिका में सरस्वती शिशु मंदिर सेनापत में अध्यापक शिव कुमार, सरस्वती बालिका विद्या मंदिर सेनापत में अध्यापिका श्रीमती अर्चना, रामानंद बालिका इंटर कॉलेज में अध्यापिका बबली पाल तथा भारतीय पाठशाला इंटर कॉलेज में अध्यापक संजीव ने निभाई। सभी बच्चों को 12 सितंबर को आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा। संयोजन अरविन्द दीक्षित ने किया।

