फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 12 सितंबर 26। श्री विश्वनाथ सामाजिक सेवा संस्थान द्वारा संचालित 24 वीं एशियन स्कालरशिप परीक्षा का पुरस्कार वितरण समारोह बद्री विशाल कॉलेज में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्रीमती विभा सिंह उपाध्यक्ष संगीत नाटक अकादमी लखनऊ, संस्कृति विभाग, विनोद दुबे अध्यक्ष प्रबंध समिति बद्री विशाल कॉलेज एवं गौरव अग्रवाल, प्रबंधक सरस्वती विद्या मंदिर इन्टर कॉलेज श्याम नगर, कार्यक्रम अध्यक्ष मुकेश राजपूत सांसद व भाजपा नेता जितेन्द्र सिंह द्वारा सरस्वती माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित व पुष्पार्चन कर किया गया।
इस अवसर पर एशियन कंप्यूटर द्वारा आयोजित सामान्य ज्ञान परीक्षा का आयोजन 4 केंद्रों, सरस्वती विद्या मंदिर श्याम नगर, एस.आर. एस. पब्लिक स्कूल राजपुर, अवंती बाई पब्लिक इंटर कॉलेज शाहजहांपुर, मौलाना आजाद इन्टर कॉलेज कमालगंज में हुआ। जिसमें 4204 छात्रों ने प्रतिभाग किया था जिसमे दो चरणों की परीक्षा में सफल हुए छात्रों को आज पुरस्कार प्रदान किया गया।
सामान्य ज्ञान परीक्षा में 93 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले अमृतपुर क्षेत्र के परतापुर कलां निवासी क्रिश्चियन इन्टर कॉलेज के कक्षा 9 के छात्र कृष्णा गहरवार को मेगा पुरस्कार के रूप में साइकिल, शील्ड व प्रसस्ति पत्र प्रदान किया गया।
सीनियर वर्ग में आकाश शर्मा, जूनियर वर्ग में सर्वज्ञ श्रीवास्तव व अंकित ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। आशुतोष अवस्थी, कोमल व कीमती लाल ने द्वितीय पुरस्कार प्राप्त किया। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र को मिक्सी, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले को इलेक्ट्रिक केटल एवं सांत्वना पुरस्कार के रूप में दीवाल घडी के साथ शील्ड व प्रसस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कुल एक सैकड़ा से अधिक लोगों को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को भी सम्मानित किया गया, कार्यक्रम में छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जिसमें नंदिनी, आस्था, याशिका पाण्डेय, मीनाक्षी ने गणेश वंदना की, नियुक्ति, प्रियुक्ति, आरुशी, मानसी, श्रद्धा ने “जब कान्हा ने बंशी बजाई …………..” गीत पर समूह नृत्य किया। स्वाति,प्रीति, श्रुति व अर्चिता पाल ने “ बरसाने की छोरी …………” गीत पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर सभी को प्रभावित किया।परी ने “गोकुल की राधा चली……….” गीत पर नृत्य की प्रस्तुति दी। संस्था के शाखा प्रबंधकों व स्टाफ को भी सम्मानित किया गया।
संस्था के निदेशक सुरेन्द्र पाण्डेय ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया एवं संस्था द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बताया। संस्था की प्रबन्ध निदेशक आकांक्षा सक्सेना ने संस्थान में विभिन्न योजनाओं में सहयोगी रहे छात्रों को डिनर सेट, दीवाल घड़ी आदि देकर सम्मानित किया साथ ही आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन वैभव सोमवंशी ने किया। इस अवसर पर राजेन्द्र दीक्षित, नवीन मिश्र, प्रमोद कुमार, रक्षपाल कुशवाहा, जितेन्द्र कुमार, डॉ समरेन्द्र शुक्ल, अरविन्द दीक्षित, प्रधानाचार्य डॉ सन्दीप चतुर्वेदी, सुपर्णा, शैलेन्द्र, फाल्गुनी, पूनम, राधिका, सिंघिका वर्मा, ऋतिक पाण्डेय, सोनेलाल, पंकज, सहित बड़ी संख्या में छात्र छात्रायें व अभिभावक उपस्थित रहे।

