फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 12 सितंबर 26। किसान आंदोलन के प्रदेश अध्यक्ष अजय अनमोल ने आलू किसानों की बर्बादी से कृषि मंत्री को अवगत कराया है। किसान नेता अजय अनमोल ने नई दिल्ली कृषि भवन में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की। उन्होंने उत्तर प्रदेश के आलू किसानों की समस्याओं से कृषि मंत्री को अवगत कराया और किसानों की मांगों से सम्बंधित ज्ञापन भी दिया। 10 सितम्बर 26 को केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान ने सीड विल को लेकर तैयार किये गए प्रारूप पर चर्चा और सुझाव के लिए देश के किसान नेताओ की हाईलेवल मीटिंग बुलाई थी, जिसमे किसान आंदोलन के प्रदेश अध्यक्ष भी शामिल हुए थे।
किसान नेता अजय अनमोल ने कृषि मंत्री को किसान हित मे अपने सुझाव दिए बैठक के बाद किसान नेता अजय अनमोल ने केंद्रीय कृषि मंत्री श्री चौहान को उत्तर प्रदेश के आलू किसानों की बर्वादी से अवगत कराया और उन्हें आलू किसान आंदोलन की मांगों से सम्बंधित मांग पत्र सौंप कर किसानों की समस्याएं हल करने की मांग की। किसानों ने किसान आंदोलन के प्रदेश अध्यक्ष अजय अनमोल के नेतृव में 7 सितम्बर 26 को प्रदेश व्यापी आलू आंदोलन की शुरुआत फर्रुखाबाद से की है। अब 18 सितंबर 26 को कन्नौज में कलक्ट्रेट पर आलू आंदोलन के तहत किसानों का प्रदर्शन किया जाएगा।

