फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज) 13 सितंबर 26। नशेड़ी ओम प्रताप सिंह उर्फ ओपी ने फांसी लगाकर जान दे दी। थाना मऊ दरवाजा के ग्राम गुलाल नगला निवासी ओम प्रताप सिंह, राजेश्वर सिंह का 33 वर्षीय पुत्र था। आज दोपहर ओम प्रताप के घर से बदबू आने पर जब पड़ोसियों ने देखा तो पता चला कि ओम प्रताप सिंह ने फांसी लगाकर जान दे दी है। ओम प्रताप सिंह का शव आंगन में टीन शेड के पाइप में लटका था। घर में उनकी पत्नी बच्चे मौजूद नही थे। भाई राजकुमार सिंह की सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
बताया गया की शराब का नशा करने वाले ओपी सिंह ने अपने हिस्से की अधिकांश जमीन बीते दिनों करीब एक करोड़ में बेच दी। ओम प्रताप सिंह से परेशान होकर उनकी पत्नी अधिकांश रुपए लेकर दोनों बच्चों को लेकर मायके जाना राजेपुर के गांव हरिहरपुर चली गई। अनुमान लगाया गया की रुपए लेकर पत्नी के चले जाने के गम में ही ओपी सिंह ने फांसी लगाकर जान दी है। पति के मरने की जानकारी मिलने पर पत्नी रोती बिलखती ससुराल पहुंची।

