फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 13 सितंबर 26। श्री विश्वनाथ सामाजिक सेवा संस्थान द्वारा संस्कृति मंत्रालय के सहयोग से संस्कार भारती के संयुक्त तत्वावधान में श्रीकृष्ण महारास महोत्सव का आयोजन नगर के बद्री विशाल डिग्री कॉलेज में किया गया। कार्यक्रम का प्रारम्भ मुख्य अतिथि श्रीमती विभा सिंह उपाध्यक्ष संगीत नाटक अकादमी, दुर्वासा ऋषि आश्रम के महंत ईश्वरदास, विनोद दुबे, अध्यक्ष प्रबन्ध समिति बद्री विशाल कॉलेज, गौरव अग्रवाल प्रबंधक सरस्वती विद्या मन्दिर इन्टर कॉलेज, भारतेन्दु नाट्य अकादमी के सदस्य सुरेन्द्र पाण्डेय, आकांक्षा सक्सेना आदि ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।
आभा मिश्रा ने गणेश वंदना पर नृत्य प्रस्तुत किया, संस्कार भारती के अध्यक्ष अनिल प्रताप सिंह राठौर ने सभी का स्वागत किया। मानवी शर्मा, अनिमेष दुबे, अरिंदम मित्तल, गौरी मिश्रा, वैष्णवी रस्तोगी, आरती मिश्रा, मानसी मिश्रा, आध्या त्रिवेदी, अबीर अवस्थी, आराध्या ने लोकगीत “बांस की बांसुरी कान्हा कहां से लो रे……….” का गायन किया। राधिका, आराध्या, तनीषा, पूर्वी और रुचिता ने “आयो माखन चोर………..” गीत पर नृत्य किया। कृष्णा रस्तोगी, कुंज रस्तोगी, वरद रस्तोगी, प्रभांश दुबे, कृष्णा मिश्रा, प्रिंस बाजपेई, सुलभ मिश्रा, अंश बाजपेई ने गीता श्लोकों का गायन व भावपूर्ण नाट्य मंचन प्रस्तुत कर भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न कलाओं को उनके चरित्र से जोड़ते हुए श्रीकृष्ण के जीवन दर्शन से समाज को मिलने वाले संदेश को प्रसारित करने का प्रयास किया।
मंचन के माध्यम से सन्देश दिया गया कि भगवन श्रीकृष्ण संगीतज्ञ, राजनीतिज्ञ, प्रकृति प्रेमी थे एवं अपने चरित्र के द्वारा उन्होंने इस जगत को जीने की कला बताई और समाज को सुसंस्कृत बनाने का संदेश दिया। आशी, पूर्वी, कामाख्या, देवांशी और रामांश दीक्षित ने “वो कृष्णा है….” गीत पर में नृत्य किया। स्नेहा कुमारी और मुस्कान कुमारी ने “पता नहीं किस रूप में आकर नारायण मिल जायेगा….” गीत पर नृत्य किया। जाह्नवी सिंह ने राग भैरव का गायन किया। शिवी पाण्डेय ने भावपूर्ण नृत्य प्रस्तुत किया।
अरविंद दीक्षित के द्वारा “एक भक्त माधव दास” नामक एकल नाटक का मंचन किया गया। नाटक में प्रदर्शित किया गया संत का प्रभाव, भक्त का भाव और भगवान करुणा सागर की करुणा। बांके बिहारी आर्ट ग्रुप के शशिकांत पाण्डेय के द्वारा श्रीकृष्ण महारास की सुन्दर व मनमोहक प्रस्तुति व लोक गायन ने कार्यक्रम को भावपूर्ण बना दिया सुन्दर फूलों की होली, मयूर नृत्य ने सभी दर्शकों को मन्त्रमुग्ध कर दिया। अतिथियों द्वारा चित्रकला प्रतियोगिता के छात्रों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के विभाग कार्यवाह विजय अवस्थी, भाजपा नेता वीरेन्द्र सिंह राठौर, उपनिदेशक कृषि अरविन्द मिश्रा, मोहित शुक्ला, अंकित शुक्ला, राजेन्द्र त्रिपाठी, आकांक्षा सक्सेना, डॉ समरेन्द्र शुक्ला, अमन अवस्थी, भूपेन्द्र प्रताप सिंह, दीपक मिश्रा, ऋषि दत्त शर्मा, राघव दत्त मिश्रा, अखिलेश पाण्डेय अनुराग अग्रवाल, राजेन्द्र दीक्षित, सुबोध शुक्ला, कार्यक्रम का संचालन गौरव मिश्रा व संयोजन श्रीमती मीना रस्तोगी ने किया। रामजी बाजपेई ने सभी का आभार प्रकट किया।

